फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Will win at least three out of five states": Nitin Gadkari ahead of assembly polls

Nagpur: 'मैंने आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल भी गया...', राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर बोले गडकरी

Tue, 14 Nov 2023 08:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Nov 2023 08:04 PM IST
सार

Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मैंने खुद अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था और जेल भी गया था। भगवान राम हमारे इतिहास, विरासत और संस्कृति के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
"Will win at least three out of five states": Nitin Gadkari ahead of assembly polls
नितिन गडकरी (फाइल) - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक समारोह होने जा रहा है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसका इतिहास हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने आगे कहा, मैंने खुद अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था और जेल भी गया था। भगवान राम हमारे इतिहास, विरासत और संस्कृति के प्रतीक हैं। भारतीयों को इससे ज्यादा खुशी क्या होगी। 

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मिजोरम में उनकी संख्या बढ़ेगी और तेलंगाना चुनावों में भी अच्छा स्कोर करेंगे। गडकरी ने कहा, 'मिजोरम में हमारी संख्या काफी हद तक बढ़ेगी और तेलंगाना में भी हमें अच्छी जीत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस राज्य में कितने तारीख को चुनाव
मिजोरम में सात नवंबर को मतदान हुआ था जबकि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान इसी तारीख को हुआ था। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान भी 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में 25 नवंबर को और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन

'2024 के लोकसभा चुनाव भी जीतेगी भाजपा'
भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता में है और दूसरा कार्यकाल हासिल करना चाहती है। पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों को उखाड़ फेंकना चाहती है। भाजपा ने तेलंगाना और मिजोरम में एक-एक सीट जीती है। गडकरी को भरोसा है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में जीतेगी, क्योंकि लोगों का मानना है कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें देश के भाग्य और भविष्य को बदलने की क्षमता है।

'भाजपा में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुझे भरोसा है कि हम आगामी लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में विकास किया है। अच्छा काम किया है। लोगों को अब भरोसा हो गया है कि अगर किसी पार्टी में देश के भाग्य और भविष्य को बदलने की क्षमता है, तो वह भाजपा है। इसलिए हमें समर्थन मिलेगा और हम जीतेंगे। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर दी यह प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को होने वाले चुनाव के बारे में गडकरी ने कहा कि भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी ने पिछले 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम किया है। संयुक्त सरकार का डबल इंजन विकास के अच्छे काम कर रहा है। इसलिए, मध्य प्रदेश में हमारी जीत तय है।
 

राहुल गांधी की टिप्पणी से किया किनारा
राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने संबंधी बयान पर टिप्पणी न करने का विकल्प चुनते हुए गडकरी ने कहा, 'उन्हें (राहुल गांधी) जो चाहे बोलने का अधिकार है। उन्होंने जो कहा मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे भरोसा है कि हम लोगों के विश्वास और हमारे द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों से चुनाव जीतेंगे।
 

विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज
'इंडिया' गठबंधन पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गठबंधन तब बनते हैं जब विपक्षी दल कमजोर हो जाता है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि जब विपक्षी दल कमजोर हो जाता है तो गठबंधन होता है। यह हमारी बढ़ती ताकत का परिणाम है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया नाम का गठबंधन बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed