फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   will we seized foreign assets of Vijay Mallya by ED

विजय माल्या की विदेशी संपत्तियां जब्त करेगा ईडी

Sun, 11 Sep 2016 10:51 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 will we seized foreign assets of Vijay Mallya by ED
विजय माल्या - फोटो : Getty

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारों करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में फंसे उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ तीसरा संपत्ति जब्ती आदेश जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें माल्या की विदेशी संपत्ति को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही माल्या ने दिल्ली की एक अदालत में कहा था कि उसकी ‘नीयत नेक’ के बावजूद वह भारत लौटने में असहाय महसूस कर रहा है। उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। माल्या के खिलाफ अपनी आपराधिक जांच के क्रम में ईडी ने पहले ही उसकी 8041 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
विज्ञापन


इस बार जब्त की जा रही संपत्ति में विदेश में स्थित संपत्तियों को शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के कड़े प्रावधानों को तहत ईडी ने अब तक प्रभावी रूप से संपत्तियां जब्त की हैं, लेकिन आगे की संपत्तियों की जब्ती सीआरपीसी की धाराओं के तहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगौड़ा घोषित हो चुके हैं माल्या

 will we seized foreign assets of Vijay Mallya by ED

गौरतलब है कि नौ हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सुनवाई के दौरान लगातार गैरहाजिर रहने वाले माल्या को मुंबई की एक अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है और ईडी को इस बारे में आदेश मिल गया है।

अभी तक माल्या मनी लांर्डिंग एक्ट के तहत ईडी की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ईडी का कहना है कि संपत्ति जब्त करने संबंधी तीसरे आदेश में दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अन्य विदेशी संपत्तियों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed