फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will try to make Maharashtra saviour of women in world CM Uddhav Thackeray Latest News Update

Nirbhaya Squad: सीएम ठाकरे बोले- महाराष्ट्र को दुनिया में महिलाओं का रक्षक बनाएंगे, हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी

Wed, 26 Jan 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्भया स्क्वाड विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की रक्षा करनी होगी और पुलिस बल को मजबूत करना होगा।

विज्ञापन
Will try to make Maharashtra saviour of women in world CM Uddhav Thackeray Latest News Update
उद्धव ठाकरे - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई पुलिस ने बुधवार को महिलाओं की रक्षा के लिए ‘निर्भया स्क्वाड’ और निर्भया सशक्तीकरण केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि राज्य को भारत समेत पूरी दुनिया में महिला रक्षक के रूप में जाना जाए। इस वर्चुअल कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से महिलाओं को पूजता आया है और उन्हें सम्मान देता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्भया स्क्वाड विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की रक्षा करनी होगी और पुलिस बल को मजबूत करना होगा। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं जो चिंता का विषय हैं, क्योंकि कई महिलाएं सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रही हैं।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि लगभग 80 से 90 फीसदी घटनाओं में आरोपी पीड़ित महिलाओं के परिवार के परिचित होते हैं, लेकिन यह दर्शाया गया है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है और मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। पाटिल ने कहा कि इस तरह के चित्रण से पुलिस की छवि खराब होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थानों में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की बात सुनकर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि अपराधियों का हौंसला न बढ़े और महिलाओं के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों को रोका जा सके। गृह मंत्री ने कहा कि समाज की प्रतिष्ठा महिलाओं की सुरक्षा पर निर्भर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed