फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will take appropriate action on NCP's plea seeking to disqualify Ajit Pawar, 8 other party MLAs: Maha Speaker

Maha: ‘उचित कार्रवाई होगी’, अजित और मंत्री बने 8 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष

Mon, 03 Jul 2023 12:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजित पवार समेत मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नौ विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की है। इस पर महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Will take appropriate action on NCP's plea seeking to disqualify Ajit Pawar, 8 other party MLAs: Maha Speaker
NCP की मांग पर महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष ने जवाब दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजित पवार समेत सभी नौ विधायकों को अयोग्य घोषित करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की मांग पर महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह राकांपा की याचिका पर उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है, अजित पवार के एनसीपी विधायकों को तोड़कर एनडीए में शामिल होने का मामला अब महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजित पवार समेत मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नौ विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखा था। इस बारे में चुनाव आयोग को भी एक ईमेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maha Politics: अजित पवार और मंत्री बने आठ विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग, एनसीपी ने स्पीकर को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से की बात

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें नौ एनसीपी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली जयंत पाटिल द्वारा दायर याचिका मिली है। इस याचिका को ध्यान से पढ़ने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं, जब पूछा गया कि राकांपा के कितने विधायकों ने अजित पवार का समर्थन किया है? तो नार्वेकर ने कहा कि अभी इस बारे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा में नए विपक्षी नेता की नियुक्ति पर निर्णय लेना उनका विशेषाधिकार है।

डॉ. जितेंद्र अवहाद को बनाया प्रतिपक्ष नेता  

बता दें, वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र अवहाद को महाराष्ट्र विधानसभा में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नया नेता प्रतिपक्ष और नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अजित पवार के पद छोड़ने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें वर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस दूसरे डिप्टी सीएम थे। ठाणे जिले के मुंब्रा-कलवा से विधायक अवहाद ने कहा कि राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने उन्हें विधानसभा में पार्टी और विपक्ष का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed