फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will sit on fast from June 5 if Maratha community does not get quota benefits warns Jarange

Maharashtra: 'मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिला तो फिर करूंगा अनशन', मनोज जरांगे का शिंदे सरकार को अल्टीमेटम

Sun, 14 Apr 2024 07:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

Maharashtra: मराठा आरक्षण आंदोलन का कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सरकार को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आरक्षण नहीं मिला तो पांच जून से अनशन शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Will sit on fast from June 5 if Maratha community does not get quota benefits warns Jarange
मनोज जरांगे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अब मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने इसे लेकर राज्य की शिंदे सरकार को खुली चुनौती दी है। जरांगे का कहना है कि अगर मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिला, तो वे पांच जून से अनशन शुरू करेंगे। बता दें कि चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे और इसके ठीक एक दिन बाद पांच जून से जरांगे ने अनशन का अल्टीमेटम दिया है।   

विज्ञापन


मनोज जरांगे ने सरकार पर साधा निशाना
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस द्वारा पूरे राज्य में मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर चार महीने पुरानी घटनाओं को लेकर अब मामले क्यों दर्ज हो रहे हैं? जरांगे ने कहा कि अगर सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण से वंचित रखा, तो वे पांच जून से भूख-हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भूख-हड़ताल के बाद राज्य में छह जून से नया आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों पर लगाया धोखा देने का आरोप
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी, तो वे दूसरी छमाही में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने मराठाओं को आरक्षण नहीं दिया और एकनाथ शिंदे सरकार ने भी समुदाय को धोखा दिया है। उन्होंने दावा कि बीते 40 साल से सभी पार्टियों ने वोट पाने के लिए मराठा समुदाय का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मनोज जरांगे 2023 के अगस्त से नवंबर तक जालना जिले के अंतरवाली सराती में अनशन पर बैठे थे। सरकार द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण देने का वादा करने के बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed