फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will back Fadnavis as next Maharashtra CM but will go by BJP leadership's decision: Athawale

Maharashtra: 'अगले CM के लिए फडणवीस का समर्थन करूंगा, लेकिन भाजपा आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा', आठवले बोले

Wed, 27 Nov 2024 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

Maharashtra: आरपीआई (ए) के नेता रामदास आठवले ने बुधवार को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा आलाकमान के फैसला का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Will back Fadnavis as next Maharashtra CM but will go by BJP leadership's decision: Athawale
रामदास आठवले - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) के नेता रामदास आठवले ने बुधवार को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा आलाकमान के फैसला का पालन करेंगे। आठवले ने कहा कि अगर भाजपा शीर्ष नेतृत्व एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो आरपीआई(ए) उस फैसले का भी सम्मान करेगा। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी मानती है कि देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, अगर हाई कमान एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाता है, तो हम उसका भी समर्थन करेंगे। 

विज्ञापन


आठवले ने यह भी याद दिलाया कि देवेंद्र फडणवीस ने 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और एकनाथ शिंदे के तहत महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया था। हाल ही में, आठवले ने यह भी सुझाव दिया कि एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं या फिर प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने भारी जीत हासिल की है। जिसमें उसे 288 सीटों में से 230 सीटें जीतीं। भाजपा ने अकेले 132 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि शिंदे की शिवसेना को 57 सीटें और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटें मिलीं। गठबंधन के छोटे दलों ने पांच सीटें जीतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले, ठाणे में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भरोसा दिलाया है कि वे भाजपा के फैसले का पालन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर कोई अड़चन नहीं डालेंगे। शिंदे ने कहा कि वे भाजपा नेतृत्व के फैसले का पूर्ण समर्थन करेंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed