{"_id":"5823b4954f1c1bf47eb39f8a","slug":"wife-save-15-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने सात साल से जमा किए थे 15 हजार, पता लगने पर पति ने की पिटाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्नी ने सात साल से जमा किए थे 15 हजार, पता लगने पर पति ने की पिटाई
नगीना (बिजनौर)
Updated Thu, 10 Nov 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद होने का असर वैवाहिक रिश्तों पर भी पड़ने लगा है। पत्नी द्वारा एकत्र करके रखे गए 15 हजार रुपये की बात पता चलने पर पति ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
नगीना तहसील क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम महिला ने अपने पति को बिना बताए पिछले सात वर्षों से 500 व एक हजार के रुपये जोड़कर 15 हजार रुपये एकत्र किए थे। मंगलवार रात महिला को उसके देवर ने उसे बताया कि 500 व 1000 रुपये के नोट बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
यह सुनकर महिला ने अपने पास जमा राशि की जानकारी पति को दी तो वह भड़क गया और उसने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। पति का कहना है, कि कुछ दिनों पहले उसे पैसों की तंगी के कारण उसे अपनी साइकिल गिरवी रखनी पड़ी थी।
विज्ञापन
पत्नी ने रुपये होने के बावजूद पैसे नहीं दिए थे। झगड़े का पता मायके वालों को चलने पर वह बुधवार सुबह बेटी के यहां पहुंच गए। परिवार वालों ने दोनों को समझाकर मामला शांत किया। कोतवाल नाथीराम पंवार का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।