फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wife Kinjal Patel accused, Patidar leader Hardik Patel missing since January 18 

हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल ने लगाया आरोप, 20 दिनों से लापता हैं पति  

Fri, 14 Feb 2020 10:14 AM IST
Trainee Trainee एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 14 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Wife Kinjal Patel accused, Patidar leader Hardik Patel missing since January 18 
किंजल पटेल - फोटो : Twiter

पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल पटेल ने बड़ा आरोप लगाया है। किंजल का आरोप है कि लगभग 20 दिनों से हार्दिक पटेल का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। देशद्रोह के केस में हार्दिक को 18 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। दावा है कि पुलिस बार-बार आकर उनसे हार्दिक के बारे में पूछकर परेशान कर रही है। 

विज्ञापन


किंजल ने गुजरात प्रशासन पर लगाए आरोप

किंजल ने कहा कि मेरे पति लगभग 20 दिनों से लापता हैं। हमें उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2017 में यह सरकार कह रही थी कि पाटीदारों पर सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे। फिर वे हार्दिक को अकेले क्यों निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


किंजल कहती हैं कि यह सरकार नहीं चाहती है कि हार्दिक जनता से मिले और बातचीत करें और जनता के मुद्दों को उठाना बंद करें। हालांकि हार्दिक पटेल के ठिकाने का पता नहीं चल पाया है। हार्दिक ने 12 फरवरी को ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनावों में जीत की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 11 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक ने गुजरात सरकार पर जेल में बंद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। कहा कि इस झूठे मूकदमे में मेरी अग्रिम जनामत की प्रकिया हाईकोर्ट में चल रही है। मेरे कई सारे गैर जमानती वारंट भी निकाले गए हैं। गुजरात में पंचायती चुनाव आ रहे हैं। इसीलिए भाजपा मुझे जेल में बंद करना चाहती है। मैं भाजपा के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जल्द मिलेंगे, जय हिंद।


एक छेड़खानी व कथित संबंध के आरोप के मामले में अहमदाबाद की ट्रायल कोर्ट में पेश होने में नाकाम रहने के बाद पटेल को 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुक्त होने के बाद, उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से संकेत दिया कि वह अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।


हार्दिक को 2015 में क्राइम ब्रांच ने उनकी भड़काऊ टिप्पणियों के लिए देशद्रोह के आरोपों में मामला दर्ज किया था। जहां उन्होंने कथित तौर पर अपने समर्थकों को आरक्षण के कारण आत्महत्या करने के बजाय पुलिसकर्मियों को मारने के लिए कहा था।

पटेल ने दावा किया था कि क्राइम ब्रांच द्वारा आपराधिक साजिश के संबंध में दायर चार्जशीट और हिंसक आंदोलन के दौरान लोगों को सरकार को बेदखल करने के लिए उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed