{"_id":"610e36912c79f13bc72ef197","slug":"wife-cuts-hair-of-woman-in-middle-of-street-in-surat-gujarat-suspecting-her-extra-marital-affair-with-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने काटे युवती के बाल, मदद करने की जगह ठहाके लगाते रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने काटे युवती के बाल, मदद करने की जगह ठहाके लगाते रहे लोग
Sat, 07 Aug 2021 02:13 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:13 PM IST
सार
सूरत में एक महिला ने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में पूरे गांव के सामने एक युवती के बाल काट दिए। महिला को शक है कि युवती के उसके पति के साथ अवैध संबंध है।
विज्ञापन
सूरत में महिला के बाल काटे गए
- फोटो : Video screen grab
विस्तार
गुजरात के सूरत से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला ने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में पूरे गांव के सामने एक युवती के बाल काट दिए। महिला को शक है कि युवती के उसके पति के साथ अवैध संबंध है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती को कुछ महिलाएं पकड़े हुए हैं, वहीं एक महिला जबरदस्ती उसे पकड़कर उसके बालों पर कैंची चला रही है।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित युवती लोगों से मदद की गुहार लगाती है लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है। जब वह किसी से मदद मांगती तो वहां जमा भीड़ ठहाके लगाकर हंस रही थी लेकिन एक भी व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश नही कर रहा था। वहीं जब युवती खुद को बचाने के लिए कोशिश करती तो महिलाओं द्वारा इतना कसकर पकड़ा गया था, कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी। इस दौरान कई लोग तो वीडियो बनाते नजर आए।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ोदरा पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने युवती को इस मामले में जांच का भरोसा दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला सहित कई लोगों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन