{"_id":"64b771cbc26d811a540c0d18","slug":"why-nitish-kumar-resisted-i-n-d-i-a-name-for-opposition-front-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA: विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे जाने पर नीतीश को एतराज! जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA: विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे जाने पर नीतीश को एतराज! जानें इसके पीछे की वजह
Wed, 19 Jul 2023 11:30 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:30 AM IST
सार
गठबंधन का इंडिया नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेंगलुरु में होने वाली दूसरी विपक्षी बैठक के दौरान सुझाया था, जिसमें 26 विपक्षी दलों ने भाग लिया था। बताया जा रहा है कि नाम तय करते समय बिहार के मुख्यमंत्री ने एतराज जताया था।
विज्ञापन
विपक्षी बैठक में राहुल गांधी और नीतीश कुमार एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी मोर्चे के लिए 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) नाम रखे जाने पर खुश नहीं है। बता दें, गठबंधन का यह नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेंगलुरु में आयोजित दूसरी विपक्षी बैठक के दौरान सुझाया था, जिसमें 26 विपक्षी दलों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
यह थी वजह
जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार को INDIA नाम पर इसलिए एतराज था क्योंकि इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नाम के भी शब्द शामिल हैं।
सोमवार को हुई थी अनौपचारिक बैठक
न्यूज एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ पर सोमवार को अनौपचारिक बैठक में चर्चा हुई थी। सभी दलों ने बहस के बाद आखिरकार मंगलवार को विपक्षी एकता के गठबंधन के नाम इंडिया पर मुहर लगा दी। वहीं, कहा जा रहा कि जब गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने का फैसला लिया जा रहा था तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
सभी दलों ने हामी भरी
उनका कहना था कि INDIA नाम में NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नाम के शब्द भी शामिल हैं, जो सही नहीं है। हालांकि, जब सभी दलों ने इंडिया नाम पर अपनी हामी भर दी तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा। नीतीश ने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी नहीं है तो ठीक है, रख लिजिए।
विज्ञापन
राहुल ने इंडिया रखे जाने पर तर्क दिया
विदुथलाई चिरुथिगल काची प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि ममता बनर्जी ने गठबंधन का यह नाम सुझाया है। लंबे समय तक चर्चा होने के बाद इंडिया यानी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन रखे जाने का फैसला लिया गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी ने इंडिया नाम रखे जाने पर सही तर्क दिया। उन्होंने बताया कि गठबंधन का नाम इंडिया क्यों रखा जाए। बाद में सभी पार्टियों ने इसे मंजूरी दे दी और आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया नाम से लड़ने का फैसला किया।