फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why did the supporters of Hamas say that we will take revenge from India

Cyber Attack: ‘हमास’ के समर्थकों ने क्यों कहा हम भारत से लेंगे बदला! इन चार गैंग को दिया बड़ा टारगेट

Mon, 09 Oct 2023 11:59 AM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

साइबर हैकर्स के सिलहट गैंग, गार्नेशिया टीम, पैनोक टीम समेत गैनोसेक ने हमास की वेबसाइट को हैक किए जाने का बदला लेने के लिए भारत सरकार की कुछ वेबसाइट पर अटैक करने की तैयारी शुरू कर दी। 
 

विज्ञापन
Why did the supporters of Hamas say that we will take revenge from India
Cyber Crime - फोटो : iStock

विस्तार

फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास की वेबसाइट को इस्राइल पर हमले के बाद हैक कर लिया गया। ऐसा करने से हमास की अपने समर्थक देशों को दी जाने वाली न सिर्फ जानकारी बल्कि मांगे जाने वाले सहयोग का रास्ता बंद हो गया है। अपने ऊपर हुए साइबर अटैक से बौखलाए फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के समर्थक साइबर हैकर्स ने अपनी हैक की हुई वेबसाइट के पीछे भारत का हाथ बताया है। यही नहीं हैकर्स के कई ग्रुप ने मिलकर भारत की कई वेबसाइट को निशाना बनाने की कोशिश भी की। 

विज्ञापन

खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, इन आतंकी समर्थकों के हैकर्स ग्रुप में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, फ्रांस, यूक्रेन जैसे देशों में भी साइबर हमले करने की चेतावनी दी है। हमास समर्थको के इन हैकर्स का कहना है कि भारत ने इस्राइल को मदद का भरोसा दिया है इसलिए वह उनके साइबर स्पेस में बड़ा युद्ध करने वाले हैं। फिलहाल, अमर उजाला के पास इन इंटरनेशनल गैंग की ओर से हमास का पक्ष लेते हुए भारत को धमकी देने वाला पूरा कच्चा चिट्ठा मौजूद है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमले के बाद उनके साइबर सिस्टम को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। हमास के साइबर सिस्टम के ध्वस्तीकरण के बाद उनकी ओर से तकनीकी तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली उन सभी व्यवस्थाओं पर रोक लग गई, जिससे वह अपने नेटवर्क को युद्ध के इस दौर में बहुत बड़ी उम्मीद के साथ अपने समर्थक देश से संपर्क में बनाए हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह दस बजे बाद (इस्राइल के समयानुसार) हमास की वेबसाइट को हैक करके उसका पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा वेबसाइट पर इस्लामिक आंदोलन की ओर से जारी की गई सूचनाओं को भी पूरी तरीके से बदल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जानकारों का कहना है कि इस्राइल पर हमले के दौरान ही आतंकी संगठन हमास की वेबसाइट से अपने समर्थकों के लिए कई तरह के संदेश भी प्रसारित किए जा रहे थे। इसमें आतंकी संगठनों न सिर्फ अपने आंदोलन के बारे में जानकारियां साझा की हुई थी, बल्कि इस्राइल पर हुए हमले को जायज ठहराने के अपने तर्क भी दिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे इस्राइल ने हमास के ऊपर हमले तेज करना शुरू किया, उसी के साथ साइबर स्पेस में भी युद्ध का आगाज हो गया। इस्राइल के समय अनुसार सुबह तकरीबन 10 बजे इस वेबसाइट के हैक होने के साथ ही हमास समर्थको ने इसके पीछे न सिर्फ भारतीय हैकर के हाथ होने की बात कही। बल्कि साथ ही साथ भारत की कई वेबसाइट पर भी अटैक करने की योजनाएं बनानी शुरू कर दी। इस साइबर वार में आतंकी संगठनों के समर्थकों की ओर से न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका फ्रांस यूक्रेन जैसे देशों में भी साइबर स्पेस में युद्ध की घोषणा की गई।

खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग देशों से वेबसाइट को हैक करने वाले गैंग हमास के समर्थन में सक्रिय हो गए। इन गैंग में सिलहट गैंग, गार्नेशिया टीम, पैनोक टीम समेत गैनोसेक ने हमास की वेबसाइट को हैक किए जाने का बदला लेने के लिए भारत सरकार की कुछ वेबसाइट पर अटैक करने की तैयारी शुरू कर दीं। खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस दौरान गार्नेशिया टीम में कहा कि इस्राइल के समर्थन में भारत की ओर से फलस्तीन की हमास फोर्स की वेबसाइट पर हमला बोला गया है। भारतीय हैकर्स की ओर से ही उनकी इस महत्वपूर्ण वेबसाइट को युद्ध के सबसे महत्वपूर्ण दौर में हैक करके उनको कमजोर करने की कोशिश की गई है। इसलिए अब उनके गैंग भारत की वेबसाइट पर साइबर अटैक करके इजरायल के समर्थक होने का सबसे बड़ा बदला लेगी।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, सिर्फ गार्नेशिया टीम ही नहीं बल्कि अन्य इंटरनेशनल हैकर्स के ग्रुप ने भारत के साथ-साथ अमेरिका फ्रांस यूक्रेन समेत कुल सभी देशों को धमकी दी है, जिन लोगों ने इस्राइल के समर्थन में मदद को हाथ बढ़ाया है। हालांकि, इन हैकर्स की धमकी का कोई असर भारत पर नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि हैकरों के अंतरराष्ट्रीय गैंग की ओर से की जाने वाली इस तरीके की हरकत की जानकारी उनको बहुत पहले ही मिल चुकी थी। इसलिए वह इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 



सूत्रों का कहना है कि इस दौरान हमास के समर्थक साइबर हैकर गैंग में दिल्ली सरकार की वेबसाइट को हैक करने का दावा किया। हालांकि हैकर्स का यह दावा महज अफवाह ही थी क्योंकि जिस दिल्ली सरकार की साइट को हैक करने का दावा हमास समर्थक हैकर्स कर रहे थे वह सही रूप से काम कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक जिस तरीके से इजराइल में हमास की ओर से युद्ध की शुरुआत की गई है उसका असर साइबर स्पेस वॉर के तौर पर भी आने वाले दिनों में जबरदस्त रूप से देखा जाएगा। हालांकि, हमास समर्थकों ने जिन देशों में इस तरीके के हमले की चेतावनी दी है वह सभी देश साइबर स्पेस में सबसे मजबूत माने जाते हैं। बावजूद इसके हर स्तर पर इसकी निगरानी और मजबूती के साथ हमले का जवाब देने की तैयारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed