{"_id":"60a3f769d5164d13343a016e","slug":"why-covid-cases-are-decreasing-but-mortality-increasing-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: कोरोना संक्रमण के मामले तो लगातार घट रहे, लेकिन मौतों में हो रहा इजाफा, जानें क्या है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पड़ताल: कोरोना संक्रमण के मामले तो लगातार घट रहे, लेकिन मौतों में हो रहा इजाफा, जानें क्या है वजह
Tue, 18 May 2021 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 May 2021 10:50 PM IST
सार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आ चुकी है। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामले तीन लाख से कम रहे, लेकिन सोमवार (17 मई) को महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4329 रही, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले 11 मई को 4205 मौतें दर्ज की गई थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं तो मौतों में इजाफा क्यों हो रहा है? आखिर इसके पीछे असल वजह क्या है?
विज्ञापन
कोरोना से मृत्युदर में नहीं आ रही कमी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरतलब है कि पिछले 12 दिन के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के मामले पीक पर थे। इसके बाद नए मामलों में कमी आनी शुरू हुई। अनुमान जताया जा रहा है कि संक्रमण के मामलों के साथ मृत्युदर में भी कमी आने लगेगी, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो रहा है। पिछले 15 दिन के दौरान अधिकतर राज्यों में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उदाहरण के तौर पर देखें तो महाराष्ट्र में सोमवार (17 मई) तक 1019 मौतें दर्ज की गईं। इनमें 289 मौतें शनिवार से सोमवार के दौरान हुईं, जबकि इससे पिछले सप्ताह के दौरान 227 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, उससे पहले के सप्ताह में 484 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन यह आंकड़ा अभी तक कोरोना की टैली में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, राज्य ने इनमें से 19 लोगों की जान कोरोना महामारी के चलते जाने की जानकारी दी है। पहले इन लोगों की मौत की वजह अन्य बीमारियों से बताई गई थी।
विज्ञापन
अन्य राज्यों में भी पिछले दिनों मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। प्रशासनिक अधिकारी पिछले कई हफ्तों से ज्यादा मौतें होने की जानकारी दे रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में मार्च के दौरान 476 लोगों ने जान गंवाई थी। इस वक्त पांच राज्यों महाराष्ट्र्र, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु पर गौर करें तो हर राज्य में औसतन 300 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य में भी 223 मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले दिनों मिले 80 मौतों के आंकड़ों से काफी ज्यादा हैं। देश के 12 राज्यों में औसतन 100 लोग रोजाना अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मई 2021 के दौरान कोरोना महामारी के चलते अब तक 66,866 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मौतों के मामले में मई बेहद भयावह साबित हो रहा है, जबकि संक्रमण बढ़ने की दर अप्रैल में सबसे ज्यादा थी। अप्रैल के दौरान देशभर में संक्रमण के 70 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए, लेकिन मृत्युदर पर इसका असर अब दिख रहा है। सिर्फ अप्रैल के दौरान देशभर में करीब 49 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 85 हजार के करीब पहुंच चुका है, जो अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है। वहीं, इसके पड़ोसी राज्य गोवा में आबादी के मुकाबले सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। गोवा में 10 लाख की आबादी पर 1475 मौतें हुई हैं, जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 1301 है। बता दें कि देश में सिर्फ इन दोनों राज्यों में 10 लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार है।