फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why are Chinese soldiers playing Punjabi songs in front of Sikh regiment on LAC? History is old

आखिर क्यों चीनी सैनिक एलएसी पर सिख रेजीमेंट के सामने बजा रहे हैं पंजाबी गाने?

Fri, 18 Sep 2020 04:55 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Sep 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
why are Chinese soldiers playing Punjabi songs in front of Sikh regiment on LAC? History is old
Sikh Regiment

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी बरकरार है। यहां पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके में भारत और पीएलए के जवान आमने-सामने मौजूद हैं और दोनों तरफ से लगातार सैन्य क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों में फिंगर चार समेत कई इलाकों में भारतीय सैनिकों द्वारा मात खाने के बाद चीनी सैनिकों ने प्रोपगंडा फैलाना शुरू कर दिया है। फॉरवर्ड पोस्ट पर मौजूद सिख रेजीमेंट के जवानों पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत चीनी सैनिकों ने हाल ही में इन इलाकों में पंजाबी में गाने बजाए और केंद्र सरकार के खिलाफ झूठी बातें फैलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


दरअसल, चीनी सैनिकों द्वारा पंजाबी गाने बजाने और सिख सैनिकों को मुख्य रूप से अपना निशाना बनाने के पीछे एक प्रमुख कारण है। यह बात एक शताब्दी पुरानी है, जब 1900 में चीन में बॉक्सर विद्रोह हुआ था। उस वक्त मार्शल आर्ट में निपुण माने जाने वाले चीनी किसानों और कामगारों ने विदेशी प्रभाव के खिलाफ बगावत कर दी थी और चीनी ईसाईयों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


चीन में शुरू हुए इस विद्रोह के खिलाफ दुनिया के करीब आठ मुल्कों ने एकजुट होकर हमला किया और बॉक्सर विद्रोह को कुचलना शुरू किया। उस वक्त ब्रिटिश इंडिया की तरफ से करीब 3000 सिख सैनिक भी शामिल हुए थे। इन्हें चीन में मौजूद ईसाईयों और गिरजाघरों को बचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लंबी लड़ाई के बाद चीनी बॉक्सरों को हार मान ली थी। लेकिन इस युद्ध में सिखों के साहस को देखकर चीनी हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस युद्ध के बाद ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के सैनिकों ने चीन में काफी लूटपाट की थी और चीनियों को प्रताड़ित भी किया था। पैंगोंग त्सो से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चुशुल ब्रिगेड मुख्यालय मेस में अभी भी उस वक्त की लाफिंग बुद्धा की सोने की मूर्ति सहित कई कलाकृतियां हैं, जिन्हें सिख सैनिक लेकर आए थे। 1368-1644 मिंग राजवंश की एक कांस्य की घंटी जो 16 में से एक ब्रिटिश जनरल ने लूटी थी, उसे 1995 में भारतीय सेना ने बीजिंग के एक मंदिर को लौटा दी थी।

एक भारतीय सेना के कमांडर ने कहा कि यह ऐतिहासिक संदर्भ एक कारण हो सकता है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पंजाबी, या सिख सैनिकों पर इतना ध्यान केंद्रित करती है। और यही वजह है कि चीन के सैनिक लगातार तनाव वाले इलाके में पंजाबी गाने बजाकर ये एहसास दिला रहे हैं कि चीनी और पंजाबी एक हैं। चीन की ये चाल पंजाबी सैनिकों को तोड़ने का प्रयास है।

भारत के चीन युद्ध पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार नेविल मैक्सवेल ने अपनी मौलिक पुस्तक में कहा कि चीनी नेतृत्व ने क्रांति के बाद हुए अपमान का इस्तेमाल देश में आंदोलन खड़ा करने के लिए किया। मैक्सवेल ने भी माना कि इस मानसिकता और भारत के साथ 1962 के युद्ध के बीच एक कड़ी थी।


वहीं, भारतीय सेना के एक कमांडर का मानना है कि यह ऐतिहासिक संदर्भ एक कारण हो सकता है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पंजाबी या सिख सैनिकों पर इतना ध्यान क्यों केंद्रित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed