फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO names Monkeypox as clades I IIa and IIb to avoid causing any offence

Monkeypox : WHO ने मंकीपॉक्स वायरस के तीन वैरिएंट्स को दिए यह नाम, इसके पीछे की वजह भी बताई

Sat, 13 Aug 2022 09:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 09:45 PM IST
सार

एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि मंकीपॉक्स के वेरिएंट्स को क्लेड्स I, IIa और IIb नाम दिया गया है। पॉक्स वायरोलॉजी, इवोल्यूशनरी बायोलॉजी के विशेषज्ञों ने मंकीपॉक्स वायरस के ज्ञात और नए रूपों या समूहों के नामकरण की समीक्षा की।

विज्ञापन
WHO names Monkeypox as clades I IIa and IIb to avoid causing any offence
मंकीपॉक्स संक्रमण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए नामों की घोषणा की है। संगठन के एक बयान के मुताबिक मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए क्लैड I, क्लैड II ए और क्लैड II बी नाम दिया गया है जिसमें II बी वर्ष 2022 में फैले वेरिएंट का समूह है। 
विज्ञापन


वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने मंकीपॉक्स के नए नाम तुरंत प्रयोग में लाने का सुझाव दिया है। एजेंसी ने बताया कि इस वायरस का नया नाम देने के पीछे का मकसद सांस्कृतिक और सामाजिक अपराध से बचना है। 
विज्ञापन


एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि मंकीपॉक्स के वेरिएंट्स को क्लेड्स I, IIa और IIb नाम दिया गया है। पॉक्स वायरोलॉजी, इवोल्यूशनरी बायोलॉजी के विशेषज्ञों और दुनियाभर के अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मंकीपॉक्स वायरस के ज्ञात और नए रूपों या समूहों के नामकरण की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक नए पहचाने गए गए वायरस, बीमारियों और वायरस के वेरिएंट्स को ऐसे नाम दिए जाने चाहिए जो किसी भी सांस्कृतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या जातीय समूहों को अपराध करने से बचाते हैं और जो व्यापार, यात्रा, पर्यटन या पशु कल्याण पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं। 

बयान में कहा गया, विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड को 'क्लेड I' और पूर्व पश्चिम अफ्रीकी क्लेड को 'क्लेड II' नाम दिया गया। बाद में इस संक्रमण में दो उपवर्ग शामिल किए गए हैं - 'क्लेड II ए' और 'क्लेड II बी'। इनमें 'क्लेड II बी' 2022 में फैले वेरिएंट का मुख्य समूह है। 

इस बीच शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में पांचवां मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है। एक 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया है। महिला एक महीने पहले नाइजीरिया गई थी। उसे दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार रात उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। 


मंकीपॉक्स से पीड़ित दो महिलाओं सहित चार लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स पर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed