फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is the new president of Congress Congress got 57 presidents in 136 years

कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन: 136 साल में पार्टी को मिले 57 अध्यक्ष, नेहरू-गांधी परिवार के पास कब से है यह कुर्सी?

Sun, 17 Oct 2021 08:33 AM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी। वोमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का पहला अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद से अब तक पार्टी को 57 अध्यक्ष मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 45 साल तक पार्टी की कमान नेहरु-गांधी परिवार के पास ही रही है। 
loader
Who is the new president of Congress Congress got 57 presidents in 136 years
कांग्रेस पार्टी में अगले साल चुनाव होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 तक कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को इसपर फैसला हुआ। इसके तुरंत बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव की तिथियों का ऐलान भी कर दिया। इसी के साथ एक बार फिर से देशभर में ये कयास लगाए जाने लगे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा? 


क्या कांग्रेस की कमान अभी नेहरु-गांधी परिवार के पास ही रहेगी या किसी बाहरी को मौका मिलेगा। ये सवाल इसलिए भी पूछा जा रहा है क्योंकि कांग्रेस के 136 साल के इतिहास में 45 साल तक नेहरु-गांधी परिवार का ही कोई सदस्य अध्यक्ष रहा है। आगे पढ़िए कांग्रेस के नए नेतृत्व के लिए किस नेता ने क्या कहा? स्थापना से लेकर अब तक कब-कब कौन पार्टी का अध्यक्ष बना और नेहरु-गांधी परिवार के पास कांग्रेस की कमान कब से है?  

मोती लाल नेहरु से हुई शुरूआत

1885 से लेकर 1919 तक कांग्रेस में नेहरु-गांधी परिवार का ज्यादा दखल नहीं हुआ करता था। इसके बाद 1919 में कांग्रेस पार्टी के अमृतसर अधिवेशन में मोती लाल नेहरु को नया अध्यक्ष चुना गया। 1928 में उन्हें कलकत्ता के अधिवेशन में फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अगले ही साल कांग्रेस की कमान मोती लाल नेहरु के बेटे पं. जवाहर लाल नेहरू को मिल गई। लगातार दो साल उन्होंने कमान संभाली, फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल को नया अध्यक्ष चुन लिया गया। 

1936 और 1937 में जवाहर लाल नेहरु फिर से अध्यक्ष बनाए गए। देश की आजादी के बाद 1951 में फिर से कांग्रेस की कमान पं. जवाहर लाल नेहरु को मिली। इस बार वो लगातार चार साल तक अध्यक्ष बने रहे। 

1959 में कांग्रेस में इंदिरा गांधी की एंटी हुई और वह अध्यक्ष बनीं। 1960 में इंदिरा के हाथ से कांग्रेस की कमान नीलम संजीवा रेड्डी के पास चली गई। 1978 से 1983 तक फिर से इंदिरा अध्यक्ष रहीं। 1985 में कांग्रेस की कमान राजीव गांधी को मिली और छह साल तक उन्होंने कुर्सी संभाली। 1998 में सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया और इसके बाद 2017 तक उन्होंने 19 साल तक पार्टी की टॉप लीडर बनी रहीं। 2017 में बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंप दी। हालांकि कई राज्यों के चुनावों में मिली हार के बाद राहुल ने 2019 में अध्यक्ष पद छोड़ दी। तब से सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी हुई हैं। 

1885-1900 तक कौन-कौन रहा अध्यक्ष

1. वोमेश चंद्र बनर्जी         
2. श्रीदाबा भाई नारोजी       
3. बररूदीन तयाबजी         
4. जॉर्ज येलू               
5. सर विलियम वेडरबर्न      
6. फेरोजेशा मेहता            
7. अल्फ्रेड वाब
8. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
9. रहिमुतुल्लाह एम सयानी
10. सी शंकरन नायर
11. एनजी चंदवारकर
12. पी अनंदा चार्लू
13. सरोजनी नायडू

1900-1947 : नेहरु परिवार के पास पहुंची कमान

14. दीनशॉ इडूलजी वाचा
15. लाल मोहन घोस 
16. श्रीहेनरी कॉटन
17. गोपाल कृष्ण गोखले
18. मदन मोहन मालवीय
19. बिशन नारायण दार
20. नवाब सैय्यद मोहम्मद बहादुर
21. सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा
22. अंबिका चरण मजूमदार
23. एनी बेसेंट
24. सैय्यद हसन इमाम
25. मोतीलाल नेहरू  (1919)
26. सी. विजय राघवाचार्य
27. हाकीम अजमल खान
28. देशबंधु चितरंजन दास
29. मौलाना अबुल कलाम आजाद
30. मोहनदास करम चंद गांधी  (1924)
31. एस श्रीनिवास अय्यंगर 
32. एमए अंसारी
33. वल्लभ भाई जे पटेल
34. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
35. सुभाष चंद्र बोस
36. जेबी कृपलानी
37. पं. जवाहरलाल नेहरू  (1929)
38. यूएन देहबर
39. नाइली सेन गुप्ता 
40. भूपेंद्र नाथ बोस
41. रघुनाथ नरसिन्हा मधुहोल्कर
42. राश बेहरी घोस

1947-1990 तक कांग्रेस के अध्यक्ष

43. जगजीवन राम
44. बी. पिताभाई सितारम्मैया
45. पुरुषोत्मदास टंडन
46. एन संजीवा रेड्डी
47. एस निजालिंगप्पा 
48. शंकर दयाल शर्मा
49. डीके बारूह
50. इंदिरा गांधी (1959)
51. राजीव गांधी (1985-1992)
52. के कामराज

1990-2021 : लंबे समय तक सोनिया गांधी रहीं अध्यक्ष

53. पीवी नरसिम्हा राव
54. सीताराम केसरी
55. सोनिया गांधी (1998-2017, 2019 से अब तक)
56. राहुल गांधी (2017-2019)
57. सोनिया गांधी

क्या फिर से राहुल को मिलेगी कमान?

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में एकमत से राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात हुई। इस पर राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने की बात पर विचार करने की बात कही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक सभी नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने भी कहा कि सभी नेताओं की सर्वसम्मति से राय थी कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। वे बनते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed