फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Pak Army Chief Qamar Javed Bajwa whose tenure extended by Imran Khan for 3 years

कौन हैं कमर जावेद बाजवा जिनपर भरोसा जताते हुए इमरान ने दोबारा बनाया पाक सेना प्रमुख

Mon, 19 Aug 2019 07:51 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 19 Aug 2019 07:51 PM IST
सार

  • कमर जावेद बाजवा को 16वें पाक सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था
  • पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को कश्मीर मुद्दों का जानकार माना जाता है
  • कमर जावेद बाजवा के पास भारत के साथ लगी नियंत्रण रेखा का भी लंबा अनुभव
  • बाजवा ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कॉर्प-10 का भी नेतृत्व किया है
  • पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को डार्क हॉर्स भी कहा जाता है

विज्ञापन
Who is Pak Army Chief Qamar Javed Bajwa whose tenure extended by Imran Khan for 3 years
कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पर भरोसा जताते हुए उनका कार्यकाल अगले तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि इमरान सरकार ने ये कदम जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के सख्त रुख और अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाहट में उठाया है। जम्मू-कश्मीर में बने हालात में पाकिस्तान के इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल कमर जावेद बाजवा को पाकिस्तानी सेना के 16वें सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। बाजवा को 29 नवंबर 2016 को सेवानिवृत्त हुए जनरल राहिल शरीफ की जगह सेना प्रमुख बनाया गया था। बाजवा के नाम पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुहर लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कमर जावेद बाजवा को कश्मीर मुद्दों का जानकार माना जाता है। बाजवा के पास भारत के साथ लगी नियंत्रण रेखा का भी लंबा अनुभव है। बाजवा 1982 में पाकिस्तानी सेना की सिंध रेजिमेंट में कमीशन होकर पहुंचे थे।

बाजवा को 2011 में हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजा जा चुका है। बाजवा ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कॉर्प-10 का भी नेतृत्व किया है। यह कॉर्प पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में तैनात है।

बाजवा ने कश्मीर और उत्तरी इलाकों में लंबे समय तक बतौर सेनाधिकारी सेवा दी है, इसलिए उन्हें इन इलाकों की खासी समझ है। कांगों में शांति मिशन के दौरान भी ब्रिगेडियर रहते हुए बाजवा ने अपनी सेवाएं दीं। 

कमर बाजवा को पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों की भी खासी समझ है, क्योंकि वे गिलगित-बल्तिस्तान में फोर्स कमांडर की पोस्ट पर भी रह चुके हैं। कमर बाजवा बलोच रेजिमेंट में भी सेना अधिकारी रह चुके हैं। 


सेना प्रमुख से पहले कमर बाजवा पाकिस्तानी सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) में ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के इंस्पेक्टर जनरल थे। राहिल शरीफ भी आर्मी चीफ बनने से पहले इस पोस्ट पर रह चुके हैं।

पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को डार्क हॉर्स कहा जाता है। बाजवा का संबंध क्वेटा के इंफेन्ट्री स्कूल और बलोच रेजीमेंट से है। इसी रेजीमेंट से पूर्व सेना प्रमुख जनरल याह्या खान, जनरल असलम बेग और जनरल कियानी भी आगे बढ़े थे। इसीलिए उन्हें डार्क हॉर्स माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed