फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Karnail Singh? Richest MLA of Delhi new assembly, know his wealth and all details

Delhi New CM: सबसे अमीर MLA करनैल सिंह सीएम पद की रेस में, US तक फैला है 259 करोड़ का साम्राज्य

Sun, 09 Feb 2025 07:23 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 07:23 AM IST
सार

दिल्ली की शकूर बस्ती सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को भाजपा के करनैल सिंह ने 20998 वोटों से हराया। करनैल सिंह दिल्ली की नई विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। आइए जानते हैं कि करनैल सिंह के पास कितनी संपत्ति है... 

विज्ञापन
Who is Karnail Singh? Richest MLA of Delhi new assembly, know his wealth and all details
करनैल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले दिल्ली की शकूर बस्ती सीट पर जीते करनैल सिंह की भी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, भाजपा की तरफ से उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में है। 10वीं पास करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को चुनावी मैदान में पटखनी दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Who is Karnail Singh? Richest MLA of Delhi new assembly, know his wealth and all details
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की हॉट सीट में शुमार शकूर बस्ती सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन चुनाव मैदान में थे। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने 20998 वोटों से हराया है। करनैल सिंह को 56869 वोट मिले। वहीं, सत्येंद्र जैन ने 35871 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस से सतीश लूथरा भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप का कब्जा रहा, लेकिन इस बार यहां आप का तिलिस्म टूट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Karnail Singh? Richest MLA of Delhi new assembly, know his wealth and all details
शकूर बस्ती सीट पर नतीजे घोषित - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सबसे अमीर विधायक हैं करनैल सिंह
करनैल सिंह दिल्ली की नई विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, करनैल सिंह अकूत धन-संपदा के मालिक हैं। उनके पास 2,59,67,36,090 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भारत से लेकर अमेरिका तक उनका साम्राज्य फैला हुआ है। 

विज्ञापन

दस लाख की घड़ी, दो लाख की अंगूठी पहनते हैं करनैल सिंह
करनैल सिंह के ने 25,00,000 रुपये की बीमा पॉलिसी ले रखी है। इसके साथ ही उनके पास 4,00,000 रुपये से ज्यादा का सोने के गहने हैं। वहीं, करनैल सिंह के पास एक हीरों से जड़ी घड़ी भी है। जिसकी कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा है। इतना ही नहीं करनैल सिंह एक हीरे से जड़ी अंगूठी भी पहनते हैं जो दो लाख से ज्यादा रुपये की है। 

इतनी है खेती योग्य जमीन
वहीं, करनैल सिंह के पास हरियाणा के मुरथल रोड़ पर एक फॉर्म हाउस, लरसौली सोनीपत, बद्दी में भी कई एकड़ के फॉर्म हाउस हैं। जिनकी कीमत साठ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, करनैल सिंह के पास सोनीपत के छोटी मस्जिद इलाके में एक दुकान भी है, जो 55 लाख रुपये की है। 

अमेरिका में हैं चार घर
करनैल सिंह की संपत्ति भारत में नहीं है, बल्कि अमेरिका में भी उनके चार घर हैं। जिनकी कीमत 162 करोड़ से भी ज्यादा है। इन चार घरों में से तीन उनके नाम पर और एक उनकी पत्नी तेलु सिंह के नाम पर हैं। वहीं, सोनीपत हरियाणा में भी करनैल सिंह के चार घर हैं, जिसमें दो उनके नाम और दो उनकी पत्नी के नाम पर हैं। 

पत्नी के पास भी है करोड़ों की संपत्ति
करनैल सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी तेलु सिंह भी करोड़ों की मालकिन हैं। तेलु सिंह के पास सोना-जवाहरात और कैश मिलाकर 25,37,400 रुपये की संपत्ति है। वहीं 32 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति भी उनके नाम पर है। 

कितना पढ़े लिखे हैं करनैल सिंह
हरियाणा के सोनीपत से आने वाले करनैल सिंह मात्र 10वीं तक पढ़े हैं। उन्होंने सोनीपत के एसडीएम हाई स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 1954 में 10वीं की थी। 
 

अब शकूर बस्ती सीट का इतिहास भी जान लें
शकूर बस्ती सीट पर पहला चुनाव साल 1972 में हुआ था। इस चुनाव में भाकपा और भारतीय जनसंघ का मुकाबला हुआ था। चुनाव परिणाम भाकपा के टिकट पर उतरे श्री चंद के पक्ष में रहा। उन्होंने भारतीय जनसंघ के बनारसी दास को 9287 मत से शिकस्त दी थी। 1977 के चुनाव में शकूर बस्ती में जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में भिड़ंत हुई। इसमें जनता पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल सिसोदिया को जीत मिली थी जिन्होंने कांग्रेस के सतीश कुमार को 5064 वोट से हराया था। 

1983 में हुए चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर कांग्रेस ने सफलता हासिल की। पार्टी की तरफ से उतरे एस.सी. वत्स ने भाजपा नेता जनार्दन गुप्ता को 7735 वोट से हराया था। साल 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर भाजपा को जीत मिली। 2003 में फिर यहां से कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा। 2008 में कांग्रेस ने यहां से फिर जीत हासिल की और पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एससी वत्स ने भाजपा के गौरी शंकर भारद्वाज को शिकस्त दी। साल 2013 में दिल्ली की राजनीति में आप के उदय के बाद से पिछले दो चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर आप के सत्येंद्र जैन विजेता रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed