फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   who is Arjun Ram Meghwal, who replace Kiren Rijiju Of Law Ministry

Meghwal: आखिर कौन हैं साइकिल से संसद जाने वाले अर्जुन राम मेघवाल? जिन्हें कानून मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी

Thu, 18 May 2023 12:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 12:20 PM IST
सार

मेघवाल की जीवन यात्रा बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं। कार की बजाय वह साइकिल से संसद जाना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
who is Arjun Ram Meghwal, who replace Kiren Rijiju Of Law Ministry
ARJUN RAM MEGHWAL - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। अब अर्जुन राम मेघवाल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने सरल जीवन के लिए प्रसिद्ध मेघवाल वर्तमान में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री, पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री तथा बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है।

विज्ञापन


साल 2009 में शुरू हुआ राजनीतिक जीवन
अर्जुन राम मेघवाल का जन्म 7 दिसंबर 1954 में हुआ। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जब भाजपा के टिकट पर बीकानेर लोकसभा से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। केन्द्र सरकार में वित्त व कंपनी मामलात राज्य मंत्री संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


साइकिल से चलना ज्यादा पसंद
बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल करने की बजाय साइकिल से चलना ज्यादा पसंद करते हैं। वह शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति भवन भी साइकिल से ही पहुंचे थे। पूर्व नौकरशाह होने से सरकारी कामकाज की अच्छी समझ, वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री रहते हुए अच्छा काम किया। मेघवाल को प्रधानमंत्री मोदी की पसंद माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले को लाए सामने
मेघवाल की जीवन यात्रा बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। मेघवाल ने राजस्थान के बीकानेर में रॉबर्ट वाड्रा के कथित अवैध भूमि सौदे को प्रकाश में लाने का काम किया था, जिसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए थे। 

13 साल की उम्र में शादी
बीकानेर के किसमिदेसार गांव के एक पारंपरिक बुनकर परिवार में जन्मे मेघवाल की शादी मात्र 13 साल की उम्र में हो गई थी। पिता के साथ बुनकर के रूप में काम करते हुए भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। बीकानेर के श्री डुंगर कॉलेज से उन्होंने बीए की डिग्री पाई और उसी संस्थान से वकालत की स्नातक डिग्री एलएलबी और स्नातकोत्तर डिग्री भी हासिल की।

पढ़ाई के बाद की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी 
पढ़ाई पूरी करने के बाद मेघवाल ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उन्हें भारत डाक एवं तार विभाग में टेलीफोन ऑपरेटर का पद मिला। राजनीति में उनकी शुरुआत तब हुई, जब वह टेलीफोन ट्रैफिक एसोसिएशन का चुनाव लड़े और महासचिव चुने गए। टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में काम करते हुए मेघवाल ने दूसरे प्रयास में राजस्थान राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। नौकरशाहों की शीर्ष टोली में इन्हें तब जगह मिली जब इनको भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में प्रोन्नत्ति मिली और राजस्थान के चुरू के जिलाधिकारी बने।


ऐसा रहा जीवन
वर्ष 2009 में भाजपा ने मेघवाल को बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट का प्रस्ताव दिया। वह जीत कर संसद सदस्य बन गए। उसी संसदीय क्षेत्र से मेघवाल वर्ष 2014 में फिर निर्वाचित हुए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed