फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO chief scientist Dr Soumya Swaminathan congratulates India for giving 1 crore vaccines doses in a day

हौसलाअफजाई: 24 घंटे में एक करोड़ टीके लगने से खुश हुईं डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक, बोलीं- यह ऐतिहासिक

Sat, 28 Aug 2021 10:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 10:25 AM IST
सार

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। 

विज्ञापन
WHO chief scientist Dr Soumya Swaminathan congratulates India for giving 1 crore vaccines doses in a day
डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन

विस्तार

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। वहीं भारत द्वारा इस शानदार लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री से लेकर वैज्ञानिकों तक ने स्वास्थकर्मियों को बधाई दी। इसी क्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने 50 फीसद वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली खुराक लगाने के लिए देश को बधाई दी।

विज्ञापन


सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में वयस्क आबादी का 50 फीसदी कवरेज यानी 50 फीसदी वयस्क को कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। अब तक देश में 62 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं पिछले दिन एक करोड़ खुराक लगाई गईं जो कि ऐतिहासिक है। इसमें शामिल हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई। सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।
विज्ञापन
 

पीएम मोदी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है कि आज रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों  और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई। मालूम हो कि देश में अब तक कभी भी एक करोड़ से अधिक एक दिन में कोरोना का टीका नहीं लगाया गया था। 


अमित शाह ने दी बधाई
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन। यह आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी व कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है। ये पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को सिखाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed