फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update: IMD Yellow Alert for UP Rajasthan and Guajart Heavy Rain Prediction for 3 Days

मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत दिल्ली के लिए येलो अलर्ट, अगले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान

Thu, 23 Sep 2021 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 11:53 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली राजस्थान, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update: IMD Yellow Alert for UP Rajasthan and Guajart Heavy Rain Prediction for 3 Days
weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान इन राज्यों की दृश्यता कम हो जाएगी और तापमान में भी 2-3 डिग्री कमी की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में आज का तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा है। 

विज्ञापन



मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान और गुजरात के कई भागों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन



दिल्ली में जलभराव की समस्या
फिलहाल मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मौसम एजेंसी ने बेहद खराब मौसम की चेतावनी दी थी, बुधवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।  मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या के साथ ही ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल और हरियाणा में बारिश की आशंका
वहीं, उत्तराखंड में 25 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी हल्की से तेज बारिश होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में आज से धूप नहीं निकलने और आसमान में बादल छाए जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के समय बाहर नहीं निकलने की अपील की है। 


हैदराबाद में और बारिश की संभावना
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। कल कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि कुछ दिनों तक शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।  बुधवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई और जगतियाल में रायकल में राज्य में सबसे ज्यादा 40.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed