{"_id":"6911b488e2da3f00a9009c8a","slug":"where-will-voting-take-place-in-the-second-phase-and-which-candidates-are-contesting-see-everything-in-graph-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: दूसरे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election: दूसरे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें
Tue, 11 Nov 2025 06:28 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:28 AM IST
सार
बिहार में आज 122 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। आइये जानते हैं सभी 122 सीटों पर किनके बीच टक्कर है...
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान होगा। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। दूसरे चरण में उतरे उम्मीदवारं में 562 करोड़पति हैं। दागी उम्मीदवारों की संख्या 415 है। इस चरण में महिला उम्मीदवार मात्र 134 हैं। जिन जिलों में वोट डाले जाने हैं उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन