फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Vaccine Update in India: Health Minister Dr Harsh Vardhan told when will corona virus vaccine available in India

CoronaVirus Vaccine Update: भारत में कब तक आएगी कोरोना वायरस की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में दिया जवाब

Thu, 17 Sep 2020 02:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Sep 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Vaccine Update in India: Health Minister Dr Harsh Vardhan told when will corona virus vaccine available in India
कोरोनावायरस वैक्सीन - फोटो : ANI

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त में भारत में कोरोना के 30 करोड़ मामले और 50-60 लाख मौतों की बात कही गई। मौजूदा समय में भारत में रोजाना कोरोना के 11 लाख टेस्ट हो रहे हैं, हमसे ज्यादा बस अमेरिका एक दिन पांच करोड़ टेस्ट करता है।

विज्ञापन



डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हम जल्द ही अमेरिका को टेस्टिंग के मामले में पीछे छोड़ देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत ने कोरोना के प्रबंंध में बिल्कुल देरी नहीं की। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सात जनवरी को कोरोना के पहले मामले का जिक्र किया और हमने आठ जनवरी से ही बैठकें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि कोविड-19 से होने वाली मौत की दर फिलहाल, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे कम (1.64 फीसदी) है और सरकार का लक्ष्य इस मृत्यु दर को घटा कर एक फीसदी से भी कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन







कोरोना वायरस महामारी पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78-79 फीसदी है। उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने की उच्च दर वाले गिने-चुने देशों में शामिल है।


हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या भले अधिक हो लेकिन अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड मरीजों की संख्या 20 फीसदी से कम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या यूरोप के कई देशों की तुलना में कम है।

मंत्री ने कहा कि सरकार भारत में अमेरिका की तुलना में अधिक कोविड जांच करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगले साल की शुरुआत में भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed