{"_id":"5e2207c88ebc3e4b3b1e253b","slug":"when-ncp-mla-rohit-pawar-made-a-phone-call-to-pm-modi-from-the-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जब एनसीपी विधायक रोहित पवार ने मंच से ही लगा दिया पीएम मोदी को 'फोन कॉल'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: जब एनसीपी विधायक रोहित पवार ने मंच से ही लगा दिया पीएम मोदी को 'फोन कॉल'
Sat, 18 Jan 2020 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोहित पवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र की कर्जत विधानसभा सीट से विधायक रोहित पवार उस समय चर्चा में आ गए जब वे मंच से ही पीएम मोदी को 'फोन कॉल' लगा दिया। रोहित पवार महाराष्ट्र के संगमनेर के एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ मंच पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। कुछ देर बाद जब रोहित पवार को संबोधन करने के लिए बुलाया गया तब वे इस दौरान पीएम मोदी को फोन लगाने की ऐक्टिंग करने लगे।
विज्ञापन
रोहित पवार ने स्टेज पर माइक पकड़कर कान पर फोन लगाकर कहा, 'नमस्ते मोदीजी, रोहित पवार बोल रहां हूं। नाम तो सुना ही होगा। कुछ नहीं साहब, थोराट साहब ने (कांग्रेस नेता और मंत्री बाला साहब थोराट) संगमनेर मे प्रोग्राम रखा था। वहीं पर ही हूं, बहुत से युवा यहां पर हैं। महाराष्ट्र में अब महाविकास आघाड़ी सत्ता में है। पिछले पांच साल में जो विकास महाराष्ट्र में नहीं हुआ था, वह अब हम करके दिखाएंगे।' और उन्होंने आगे कहा कि मोदीजी किसानों पर थोड़ा ध्यान दीजिए और पॉलिसी में भी कुछ बदलाव कीजिए।
विज्ञापन
दरअसल, इस कार्यक्रम में सिंगर अवधूत गुप्ते ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं को कोई एक कॉल करने का ऐक्टिंग करते हुए पीएम मोदी से कुछ कहने का टास्क दिया था। इसी टास्क के तहत रोहित पवार ने प्रधानमंत्री मोदी को कथित कॉल की और कुछ ऐसी बातें कहीं, जो उनके हिसाब से जनता प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहती है।