फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   when APJ Abdul kalam had given lecture to former president of pakistan pervez musharraf

जब कलाम ने पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह मुशर्रफ को दिया था लेक्चर

Sun, 15 Oct 2017 01:40 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sun, 15 Oct 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
when APJ Abdul kalam had given lecture to former president of pakistan pervez musharraf

'मिसाइल मैन' के नाम से मशहूर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरा देश उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन और उनकी बातों और उपलब्धियों को याद कर रहा है। बीबीसी संवाददाता रेहान फजल भी पाकिस्तान के जनरल परवेज मुशर्रफ से अब्दुल कलाम की वो चर्चित मुलाकात, कूटनीतिक शैली, और दूसरी कई दिलचस्प बातें याद कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें कलाम और उनकी बातें
जब साल 2005 में जनरल परवेज मुशर्रफ भारत आए तो वो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से भी मिले। मुलाकात से एक दिन पहले कलाम के सचिव पीके नायर उनके पास ब्रीफिंग के लिए गए।
विज्ञापन


पीके नायर ने बताया, ''सर कल मुशर्ऱफ आपसे मिलने आ रहे हैं।'' उन्होंने जवाब दिया, ''हां मुझे पता है।'' नायर ने कहा, ''वो जरूर कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए।'' कलाम एक क्षण के लिए ठिठके, उनकी तरफ देखा और कहा, ''उसकी चिंता मत करो। मैं सब संभाल लूंगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस मिनट की मुलाकात
अगले दिन ठीक सात बज कर तीस मिनट पर परवेज मुशर्रफ अपने काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्हें पहली मंजिल पर नॉर्थ ड्राइंग रूम में ले जाया गया। कलाम ने उनका स्वागत किया। उनकी कुर्सी तक गए और उनकी बगल में बैठे। मुलाकात का वक्त तीस मिनट तय था। कलाम ने बोलना शुरू किया, ''राष्ट्रपति महोदय, भारत की तरह आपके यहाँ भी बहुत से ग्रामीण इलाके होंगे। आपको नहीं लगता कि हमें उनके विकास के लिए जो कुछ संभव हो करना चाहिए?'' जनरल मुशर्रफ हाँ के अलावा और क्या कह सकते थे।

वैज्ञानिक भी कूटनीतिक भी
कलाम ने कहना शुरू किया, ''मैं आपको संक्षेप में ‘पूरा’ के बारे में बताउंगा। पूरा का मतलब है प्रोवाइंडिंग अर्बन फैसेलिटीज टू रूरल एरियाज।'' पीछे लगी प्लाजमा स्क्रीन पर हरकत हुई और कलाम ने अगले 26 मिनट तक मुशर्रफ को लेक्चर दिया कि ‘पूरा’ का क्या मतलब है और अगले 20 सालों में दोनों देश इसे किस तरह हासिल कर सकते हैं।

तीस मिनट बाद मुशर्रफ ने कहा, ''धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय। भारत भाग्यशाली है कि उसके पास आप जैसा एक वैज्ञानिक राष्ट्रपति है।'' हाथ मिलाए गए और नायर ने अपनी डायरी में लिखा, ''कलाम ने आज दिखाया कि वैज्ञानिक भी कूटनीतिक हो सकते हैं।''

तीन लाख बावन हजार रुपए

when APJ Abdul kalam had given lecture to former president of pakistan pervez musharraf

मई 2006 में राष्ट्रपति कलाम का सारा परिवार उनसे मिलने दिल्ली आया। कुल मिला कर 52 लोग थे। उनके 90 साल के बड़े भाई से ले कर उनकी डेढ़ साल की परपोती भी। ये लोग आठ दिन तक राष्ट्रपति भवन में रुके। अजमेर शरीफ भी गए। कलाम ने उनके रुकने का किराया अपनी जेब से दिया।

यहां तक कि एक प्याली चाय तक का भी हिसाब रखा गया और उनके जाने के बाद कलाम ने अपने अकाउंट से तीन लाख बावन हजार रुपए का चेक काट कर राष्ट्रपति कार्यालय को भेजा। उनके राष्ट्रपति रहते ये बात किसी को पता नहीं चली। बाद में जब उनके सचिव नायर ने उनके साथ बिताए गए दिनों पर किताब लिखी, तो पहली बार इसका जिक्र किया।

इफ्तार का पैसा अनाथालय को
इसी तरह नवंबर 2002 में रमजान के महीने में कलाम ने अपने सचिव को बुला कर पूछा, ''ये बताइए कि हम इफ्तार भोज का आयोजन क्यों करें? वैसे भी यहां आमंत्रित लोग खाते-पीते लोग होते हैं। आप इफ्तार पर कितना खर्च करते हैं?''

राष्ट्रपति भवन के आतिथ्य विभाग के प्रमुख को फोन लगाया गया। उन्होंने बताया कि इफ्तार भोज पर मोटे तौर पर ढ़ाई लाख रुपए का खर्च आता है। कलाम ने कहा, ''हम ये पैसा अनाथालयों को क्यों नहीं दे सकते? आप अनाथालयों को चुनिए और ये सुनिश्चित करिए कि ये पैसा बर्बाद न जाए।'' राष्ट्रपति भवन की ओर से इफ्तार के लिए निर्धारित राशि से आटे, दाल, कंबल और स्वेटर का इंतेजाम किया गया और उसे 28 अनाथालयों के बच्चों में बांटा गया।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो गई

when APJ Abdul kalam had given lecture to former president of pakistan pervez musharraf

कलाम ने नायर से कहा, ''ये सामान तो आपने सरकार के पैसे से खरीदवाया है। इसमें मेरा योगदान क्या हुआ? मैं आपको एक लाख रुपए का चेक दे रहा हूँ। उसका भी उसी तरह इस्तेमाल करिए जैसे आपने इफ्तार के लिए निर्धारित पैसे का किया है, लेकिन किसी को ये मत बताइए कि ये पैसे मैंने दिए हैं।''

बारिश ने भी कलाम का ख्याल रखा
राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भारत के सबसे सक्रिय राष्ट्रपति थे। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने 175 दौरे किए। इनमें से सिर्फ सात विदेशी दौरे थे। वो लक्ष्यद्वीप को छोड़ कर भारत के हर राज्य में गए। 15 अगस्त 2003 को कलाम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम को राष्ट्रपति भवन के लॉन में हमेशा की तरह एक चाय पार्टी का आयोजन किया।

सुबह आठ बजे से जो बारिश शुरू हुई तो रुकने का नाम नहीं लिया। राष्ट्रपति भवन के अधिकारी परेशान हो गए कि इतने सारे लोगों को भवन के अंदर चाय नहीं पिलाई जा सकती। आनन-फानन में 2000 छातों का इंतजाम कराया गया।

जब दोपहर बारह बजे राष्ट्रपति के सचिव उनसे मिलने गए तो कलाम ने कहा, ''क्या लाजवाब दिन है। ठंडी हवा चल रही है।'' सचिव ने कहा, ''आपने 3000 लोगों को चाय पर बुला रखा है। इस मौसम में उनका स्वागत कैसे किया जा सकता है?''

कलाम ने कहा, ''चिंता मत करिए हम राष्ट्रपति भवन के अंदर लोगों को चाय पिलाएंगे।'' 'ऊपर बात कर ली है'

when APJ Abdul kalam had given lecture to former president of pakistan pervez musharraf

​सचिव ने कहा हम ज्यादा से ज्यादा 700 लोगों को अंदर ला सकते हैं। मैंने 2000 छातों का इंतजाम तो कर दिया है लेकिन ये भी शायद कम पड़ेंगे। कलाम ने उनकी तरफ देखा और बोले, ''हम कर भी क्या सकते हैं। अगर बारिश जारी रही तो ज्यादा से ज्यादा क्या होगा।।। हम भीगेंगे ही न।''

परेशान, बदहाल नायर दरवाजे तक ही पहुंचे थे कि कलाम ने उन्हें पुकारा और आसमान की ओर देखते हुए कहा, ''आप परेशान मत होइए। मैंने ऊपर बात कर ली है।''
उस समय दिन के 12 बज कर 38 मिनट हुए थे।

ठीक 2 बजे अचानक बारिश थम गई। सूरज निकल आया। ठीक साढ़े पांच बजे कलाम परंपरागत रूप से लॉन में पधारे। अपने मेहमानों से मिले। उनके साथ चाय पी और सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई। सवा छह बजे राष्ट्र गान हुआ। जैसे ही कलाम राष्ट्रपति भवन की छत के नीचे पहुंचे, फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई। अंग्रेजी पत्रिका वीक के अगले अंक में एक लेख छपा, कुदरत भी कलाम पर मेहरबान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed