फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When a WhatsApp message turned tribals into killer mobs

वॉट्सऐप के चक्कर में झारखंड में जा रही जानें, भीड़ ने पीटकर की 7 लोगों की हत्या

Sat, 20 May 2017 07:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 20 May 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
When a WhatsApp message turned tribals into killer mobs
वॉट्सऐप के चक्कर में झारखंड में जा रही जानें - फोटो : HT
झारखंड में इन दिनों एक वॉट्सऐप मैसेज की वजह से लोगों की जानें जा रही है। इस वॉट्सऐप मैसेज में लिखा गया है कि बच्चा चोरों का गिरोह कहीं भी मिल सकता है। वो आपके बच्चे को अगवा कर सकता है। ऐसे लोग हिंदी, बंगला या मलयालम भाषी हो सकते हैं। इस मैसेज के वॉट्सऐप पर वायरल होने के बाद से महज दो दिनों में ही अलग अलग घटनाओं में कम के कम 7 लोगों की भीड़ द्वारा पीट पीटकर हत्या की जा चुकी हैं। खास बात ये है कि प्रशासन अबतक ऐसे मैसेज के वायरल के पीछे कौन से लोग हैं, उनकी पहचान में असफल रही है।
विज्ञापन


झारखंड के सरायकेला-खरसावन, पूर्वी सिंघभूम और पश्चिमी सिंघभूम जिलों में ये वॉट्सऐप मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में हिंदी में लिखा है, 'बच्चों को अगवा करने वाले लोग सक्रिय हैं। ये अपने पास नशे के इंजेक्शन, स्प्रे, कपड़े और छोटे तौलिए रखते हैं। ऐसे लोग बच्चों को कहीं से भी अगवा कर सकते हैं। ये लोग हिंदी, बंगला या मलयालम में बात करते हैं। अगर ऐसे लोग कहीं भी दिखें, तो स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दें। ये लोग बच्चा चोर गैंग से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस मैसेज के तेजी से फैलने के साथ ही कई जगहों पर भीड़ ने लोगों पर बच्चाचोर होने शक में हमले किए हैं। भीड़ 2 मामलों में ही अबतक 7 ऐसे लोगों की पीट पीटकर हत्या कर चुकी है। लोग हथियारों से भी हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि अभी उसके पास ऐसे मैसेज से संबंधित कोई सूचना नहीं मिल पाई है। न ही वो ऐसे मैसेज फैलाने वाले लोगों की पहचान ही कर पाई है।

पूर्वी सिंघभूम ग्रामीण इलाके के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र बर्नवाल ने कहा कि हम सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ संपर्क में हैं। हम सोशल मीडिया को लेकर रणनीति भी बना रहे हैं कि कैसे इस अफवाह को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed