फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WhatsApp Payments offering Cashback of Rs 35 to users

WhatsApp Payments: हर पेमेंट पर कैशबैक दे रहा व्हाट्सएप, क्या आपको भी मिले 35 रुपये?

Sun, 29 May 2022 01:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 May 2022 01:24 PM IST
सार

व्हाट्सएप पेमेंट्स का प्रयोग करने वाले यूजर्स अधिकतम तीन बार इस कैशबैक का लाभ कमा सकते हैं। 

विज्ञापन
WhatsApp Payments offering Cashback of Rs 35 to users
WhatsApp Payments - फोटो : whatsapp

विस्तार

इंस्टेंड मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एक और सौगात दे रहा है। चैटिंग के अलावा वाट्सएप के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को व्हाट्एसप जबरदस्त कैशबैक दे रहा है। आप अपने दोस्तों व अन्य को पैसे व्हाट्सएप पेमेंट्स के जरिए पैसे भेजकर 35 रुपये तक का कैशबैक कमा सकते हें। हालांकि, यह कैशबैक अधिकतम तीन बार मिलेगा, इसके लिए कुछ नियम व शर्तों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


अलग-अलग समय पर होगा कैशबैक प्रमोशन
व्हाट्सएप के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए कैशबैक प्रमोशन एक ही समय में उपलब्ध नहीं होगा। अलग-अलग यूजर्स के लिए यह अलग-अलग समय पर उपलब्ध होगा। एक बार प्रमोशन आपके लिए उपलब्ध होने के बाद सीमित समय तक ही रहेगा। 
विज्ञापन


पैसे भेजने की न्यूनतम सीमा नहीं 
खास बात यह है कि कैशबैक पाने के लिए आपके लिए पैसे भेजने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। तीन बार कैशबैक पाने के लिए आपको तीन अलग-अलग लोगों को पैसे भेजने होंगे। वहीं अगर आप जिसे पेमेंट भेजना चाह रहे हैं और उसने पेमेंट के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो पहले उन्हें इनवाइट भेजना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शर्तों को भी जान लीजिए
 

  • कम से कम 30 दिनों से व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हों। 
  • व्हाट्सएप पेमेंट से बैंक खाता लिंक हो। 
  • मोबाइल में व्हाट्सएप का अपग्रेडेट वर्जन होना चाहिए। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed