{"_id":"63b121fb96992255f07eeb5f","slug":"whatsapp-after-minister-warning-whatsapp-apologized-for-sharing-the-wrong-map-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप ने मांगी माफी, भारत का गलत नक्शा किया था शेयर","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
WhatsApp: केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप ने मांगी माफी, भारत का गलत नक्शा किया था शेयर
Sun, 01 Jan 2023 11:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:44 AM IST
सार
व्हाट्सएप ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारत का नक्शा गलत तरीके से दिखाया गया था। वीडियो में जम्मू-कश्मीर के हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर को लगाई फटकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का गलत नक्शा शेयर करने के मामले में केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप ने माफी मांग ली है। व्हाट्सएप ने कहा है कि वह गैरइरादतन हुई गलती के लिए माफी मांगता है और इसे भविष्य में ध्यान रखेगा।
विज्ञापन
दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारत का नक्शा गलत तरीके से दिखाया गया था। वीडियो में जम्मू-कश्मीर के हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी। व्हाट्सएप की इस हरकत पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने WhatsApp को फटकार लगाई थी और वीडियो को ठीक करने को कहा था। इससे पहले भी मंत्री ने भारत के गलत मानचित्र को साझा करने के लिए जूम के सीईओ एरिक युआन की क्लास लगाई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने दी थी बैन की चेतावनी
राजीव चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कहा था कि "प्रिय WhatsApp आपसे अनुरोध है कि आप भारत के मैप की गलती को यथाशीघ्र ठीक करें। सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं या भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मैप का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ने सुधारी गलती
केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर व्हाट्सएप ने गलती सुधारते हुए ट्वीट किया है कि अनपेक्षित गलती को इंगित करने के लिए धन्यवाद। हमने वीडियो को तुरंत हटा दिया है, क्षमा चाहते हैं। हम भविष्य में ध्यान रखेंगे।