फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What will happen if Moon moved closer to our Earth

यदि चंद्रमा पृथ्वी के करीब आ जाए तो क्या होगा...

Tue, 19 Mar 2019 12:14 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 19 Mar 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
What will happen if Moon moved closer to our Earth
चंद्रमा (फाइल फोटो)
हमारी धरती अपनी धुरी पर टिके रहकर सूर्य के चारो तरफ एक अंडाकार पथ पर घूमती रहती है। इसका प्रमुख कारण धरती पर लगने वाला अभिकेंद्रीय बल है। हालांकि, धरती के चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति इस बल को बाधित करती रहती है। इस कारण ही समुद्रों में ज्वार का निर्माण होता है।
विज्ञापन


अमावस्या और पूर्णिमा के दिन सूर्य, चंद्रमा और धरती एक सीध में होते हैं इसलिए आपने देखा होगा कि उस दिन समुद्र में शक्तिशाली लहरें बनती हैं। इसे उच्च ज्वार कहा जाता है। चंद्रमा, सूर्य से 2.6 लाख गुना छोटा है लेकिन सूर्य की तुलना में धरती से 380 गुना ज्यादा नजदीक है। इसलिए चंद्रमा की समुद्रों में ज्वार बनाने की क्षमता सूर्य की तुलना में 2.17 गुना अधिक है। 
विज्ञापन


अब जरा सोचिए कि हमारी धरती से इतनी दूर रहते हुए चंद्रमा समुद्रों में इतने शक्तिशाली ज्वार का निर्माण कर सकता है तो अगर वह पास आ जाए तो क्या होगा..?

अगर चंद्रमा अपनी वर्तमान दूरी का 20 गुना नजदीक आ जाए तो वह हमारी धरती पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति को 400 गुना शक्तिशाली बना देगा।
  • इससे तटीय क्षेत्रों में सुनामी आएगी और तबाही मच जाएगी।
  • इससे समुद्रों में शक्तिशाली ज्वार का निर्माण होगा जिससे मुंबई, लंदन और न्यूयार्क जैसे समुद्र के किनारे बसे शहर पानी में डूब जाएंगे।
  • धरती का इको-सिस्टम इससे प्रभावित होगा और बड़े पैमाने पर जनहानि होगी।
  • इसके कारण धरती का परिक्रमा पथ भी बदल सकता है। जिसका सीधा प्रभाव मौसम पर पड़ेगा।
  • धरती पर कई जीवों और वनस्पतियों का खात्मा हो जाएगा।
  • जब चंद्रमा हमारी धरती से दूर चला जाएगा तो समुद्री जल वापस अपनी जगह पर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed