{"_id":"59c371e14f1c1b8e688b5a19","slug":"what-is-indias-cold-start-doctrine-why-pakistan-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी से क्यों डरता है पाकिस्तान? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी से क्यों डरता है पाकिस्तान?
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भारत की कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी के खिलाफ कम रेंज वाले परमाणु हथियार विकसित किये हैं। पाक पीएम शाहिद खकान अब्बासी ने कहा कि ये कम रेंज वाले परमाणु हथियार भारत की कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी का सामना कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है भारत की कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी जिससे पाकिस्तान डरा हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान: नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्तियां फ्रीज, वित्त मंत्री भी नपे
विज्ञापन
भारत की सुरक्षात्मक रणनीति या कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी के मुताबिक भारतीय सेना दुश्मनों के इलाकों में तेजी से और कठिन संघर्ष करती है। खास तौर पर पाकिस्तान के परमाणु हमलों को रोकने के लिए सेना कठोर कदम उठायेगी। लेकिन इस तरह की स्ट्राइक सीमित होंगी। इस पॉलिसी के मुताबिक 72 से 96 घंटों में दुश्मन को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस तरह की रणनीति ऑपरेशन पराक्रम से प्रेरित थी जोकि 2001 में संसद के हमले के बाद किया गया था। इस ऑपरेशन ने भारत की ऑपरेशनल शक्ति में कई गलतियों को उजागर किया, जिसमें सीमा पर धीमी सेना गश्त की घटना भी शामिल थी।
पढ़ें: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी- भारत से निपटने के लिए तैयार किए कम रेंज वाले परमाणु हथियार
जनवरी 2017 में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भविष्य में होने वाले युद्ध छोटे और तेज होंगे। इसलिए हमें अपनी तेजी को बढ़ाने के लिए तैयार होना होगा। 2016 में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा भारत की कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी पाक के लिए असली खतरा है।