फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wet bengal mla silbhadra dutta resigns from party mamata banerjee prashant kishor bjp tmc suvendu adhikari

गृह मंत्री शाह के बंगाल दौरे से पहले ममता को झटके पर झटके, अब इस मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा

Fri, 18 Dec 2020 01:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Dec 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
wet bengal mla silbhadra dutta resigns from party mamata banerjee prashant kishor bjp tmc suvendu adhikari
सुवेंदु अधिकारी-जीतेंद्र तिवारी-शीलभद्र दत्त (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में बेशक अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक हलचलें अभी से तेज हो गई हैं। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता पार्टी से सार्वजनिक मंच पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इसी बीच एक और विधायक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। सुवेंदु अधिकारी, जितेंद्र तिवारी के बाद अब बैरकपुर सीट से टीएमसी विधायक शीलभद्र दत्त ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं। पार्टी के मुस्लिम नेता कबीरुल इस्लाम ने शुक्रवार को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


पीके पर लगातार खड़े कर रहे थे सवाल
शीलभद्र दत्त राजनीतिक रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर से नाराज थे और लगातार उनपर सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं 10 साल की उम्र से राजनीति कर रहा हूं और अब एक मार्केटिंग कंपनी बताएगी कि हम कैसे चुनाव लड़ेंगे। ऐसे वातावरण में राजनीति नहीं की जा सकती और न ही पार्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दत्त पिछले दो दिन में पार्टी से इस्तीफा देने वाले तीसरे नेता हैं। 
विज्ञापन



अच्छी पकड़ वाले नेता माने जाते हें अधिकारी
ममता सरकार में मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी को पार्टी में अच्छी पकड़ वाला नेता माना जाता रहा है। वे पूर्व में टीएमसी से सांसद रह चुके हैं। काफी समय से उनकी पार्टी से नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर विधायक और पार्टी के अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। स्पीकर का कहना है कि इस्तीफा नियमों के अनुसार नहीं है। इसपर बाद में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नड्डा पर हमले का मामला: बंगाल के डीजीपी-मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी बात

तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर खड़े किए थे सवाल
पश्चिम बर्धमान में टीएमसी की कमान संभालने वाले विधायक जितेंद्र तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे।

बंगाल जाएंगे अमित शाह
अमित शाह आज से दो दिनों के राज्य दौरे पर जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्रिपरिषद के उनके सहयोगी गजेंद्र सिंह शेखावत, संजीव बालियान, प्रह्लाद पटेल, अर्जुन मुंडा और मनसुख भाई मांडविया अगले कुछ दिनों के अंदर राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक राजनीतिक सभा को संबोधित करेंगे और मिदनापुर जिले में एक किसान के घर दोपहर का भोजन करेंगे। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी व तृणमूल के अन्य नेता शाह की मौजूदगी में भाजपा मे शामिल हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed