फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Two killed, six people burnt up to 80 percent after being hit by molten iron in Bankura district

West Bengal: बांकुड़ा जिले के आयरन फैक्टरी में पिघले लोहे की चपेट में आने से दो की मौत, 80 फीसदी तक जले छह लोग

Wed, 31 May 2023 04:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 May 2023 04:44 PM IST
सार

इस घटना के तुरंत बाद आठ लोगों को दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दी। अन्य छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
West Bengal: Two killed, six people burnt up to 80 percent after being hit by molten iron in Bankura district
Iron Factory - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में बुधवार को एक स्पंज आयरन फैक्टरी में पिघले लोहे की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई, वहीं छह लोग मौत से लड़ रहे हैं। यह घटना बड़जोरा के घुटगरिया में सुबह नौ बजे घटी, जिसमें करीबन 17 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस घटना के तुरंत बाद आठ लोगों को दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दी। अन्य छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका शरीर 80 फीसदी तक जल गया है, फिलहाल डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अन्य नौ लोगों को बड़जोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोगों की पहचान रमेश कुमार और मोहम्मद अजीम के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं कोई चूक की वजह से दुर्घटना हुई है। वे फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed