बंगाल: टीएमसी का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी ने चुनाव आयोग से मतदान प्रतिशत को लेकर शिकायत की है। टीएमसी का कहना है कि कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत को लेकर गड़बड़ी की गई है। मतदान प्रतिशत में अचानक से कमी आई है।
बता दें, मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी को लेकर अपनी लिखित शिकायत में टीएमसी ने कहा कि कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था, लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे यह घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया।
टीएमसी का कहना है कि कांठी दक्षिण (216) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत में 7.87% की कमी आई है और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत सीधे 9.55% घट गया। उसने कहा कि यह बड़ी गड़बड़ी है और चुनाव आयोग को इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए।
Shocking claim by voters which must be immediately looked into by @ECISVEEP and @CEOWestBengal.
Many voters in Kanthi Dakshin assembly seat allege that they voted for TMC but VVPAT showed them the BJP symbol. THIS IS SERIOUS! THIS IS UNPARDONABLE! pic.twitter.com/E0Bjjbc89y — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 27, 2021
इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करके चुनाव आयोग से मतदान के आंकड़ों को लेकर नाराजगी जताई।
🏁May2. Trinamool will win Bengal. 🏁
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) March 27, 2021
1️⃣Bengal's Daughter will defeat Bengal's Traitor in his 'backyard' in Nandigram.
2️⃣Mo-Sha and members of the Tourist Gang will continue trying to destroy every institution
3️⃣Women in Bengal will continue to wear saris any way they want.
गौरतलब है कि इससे पहले भी टीएमसी मतदान में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा चुकी है। टीएमसी ने झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया था।
टीएमसी ने कहा था कि झारग्राम के बूथ नंबर 218 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम खराब कर दिया और पश्चिम मेदिनीपुर के गारबेटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 167 पर मतदाताओं को बूथ के अंदर जाने से रोका। इतना ही नहीं, टीएमसी ने यह आरोप भी लगाया था कि चुनाव अधिकारी भी गड़बड़ी करने में भाजपा का साथ दे रहे हैं।