{"_id":"64fffa9408818773e70f1049","slug":"west-bengal-tmc-mp-nussrat-jahan-appears-before-ed-in-real-estate-cheating-complaint-news-and-updates-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी सांसद नुसरत जहां से ईडी ने की छह घंटे तक पूछताछ, धोखाधड़ी के इस मामले में हैं आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी सांसद नुसरत जहां से ईडी ने की छह घंटे तक पूछताछ, धोखाधड़ी के इस मामले में हैं आरोपी
Tue, 12 Sep 2023 11:13 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:13 AM IST
सार
ईडी की जांच वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह द्वारा हाल ही में शिकायत दर्ज कराने से संबंधित है, जिसमें एक रियल एस्टेट कंपनी पर न्यू टाउन इलाके में फ्लैट देने का वादा करके धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
विस्तार
टीएमसी सांसद और अभिनेता नुसरत जहां से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नुसरत पर न्यू टाउन इलाके में फ्लैट देने का वादा करके वरिष्ठ नागरिकों को कथित तौर पर ठगने का आरोप है। इस मामले में उन्हें तलब किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि जांच से संबंधित अन्य सवालों के अलावा रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के रूप में उनकी भूमिका स्पष्ट करने के लिए भी कहा गया था। ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैनें पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। गौरतलब है कि इससे पहले पांच सितंबर को भी नुसरत जहां की इसी मामले में ईडी के सामने पेशी हुई थी।
क्या है नुसरत जहां के खिलाफ मामला?