{"_id":"5fe6235b8ebc3ec104243998","slug":"west-bengal-tmc-leader-shot-at-in-jalpaiguri-district-say-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस नेता को जलपाईगुड़ी में गोली मारी गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस नेता को जलपाईगुड़ी में गोली मारी गई
Fri, 25 Dec 2020 11:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, जलपाईगुड़
पीटीआई, जलपाईगुड़
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
TMC
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात को मालबजार इलाके के सोनगाछी चाय बागान के पास उस समय हुई, जब तृणमूल नेता मनोरंजन डे सिलिगुड़ी से अलीपुरद्वार लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि डे अलीपुरद्वार जिला परिषद के पदाधिकारी हैं और उन्हें उस समय कुछ लोगों ने गोली मारी, जब वह चाय बागान के पास अपनी गाड़ी से उतर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्हें सिलिगुड़ी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है और एक पैर में गोली लगी है।
राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने दिन में नर्सिंग होम जाकर डे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए देव ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है जबकि विपक्षी पार्टी ने इस आरोप को बेतुका बता खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
देव ने कहा कि मनोरंजन डे महत्वपूर्ण नेता हैं और अपराधियों ने उनपर तीन गोलियां उस समय चलाई जब वह मालबाजार के नजदीक अपने वाहन से उतर रहे थे। सिलिगुड़ी में कुछ निजी काम कर अलीपुरद्वारा लौटने के दौरान उन्हें रास्ते में भी रोका गया। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।