फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Raiganj Viral Video Illicit Relation Couple Beaten Police Probe on

Bengal: TMC नेता ने 'अवैध संबंध' के आरोपी युगल को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 30 Jun 2024 07:50 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगंज (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगंज (पश्चिम बंगाल) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के रायगंज में 'अवैध संबंध' में लिप्त युगल पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक शख्स दोनों की पिटाई करता देखा जा सकता है। पिटाई करने वाला शख्स कथित तौर पर उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता है।

विज्ञापन
West Bengal Raiganj Viral Video Illicit Relation Couple Beaten Police Probe on
अवैध संबंध में होने के आरोपी युगल की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। पश्चिम बंगाल की इस घटना में 'अवैध संबंध' के आरोपी युगल की पिटाई की गई है। वायरल वीडियो क्लिप में पिटाई करने वाले शख्स को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। रविवार को सामने आए इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 'सलीशी सभा' (कंगारू कोर्ट) के फैसले के बाद उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर छड़ी से पिटाई की। इस मामले में इस्लामपुर पुलिस अधीक्षक थॉबी थॉमस ने कहा, पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो क्लिप के आधार पर घटना का सत्यापन कर मामला दर्ज किया है। अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


भाजपा हमलावर, पीटने वाले को TMC विधायक का करीबी बताया
वीडियो क्लिप में दिख रही महिला दर्द से कराहती देखी जा रही है। आरोपी ने वहां मौजूद शख्स को भी डंडे से पीटा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा ने भी इस मामले में सत्ताधारी TMC को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में बंगाल में बुलडोजर न्याय हो रहा है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'यह घटना ममता बनर्जी के शासनकाल का घिनौना चेहरा है।' उन्होंने दावा किया कि पिटाई करने वाला शख्स चोपड़ा के TMC विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है।
विज्ञापन


बंगाल में कानून-व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं
बकौल अमित मालवीय, वीडियो में जो व्यक्ति एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है... वह कंगारू कोर्ट के तहत कथित तौर पर तत्काल इंसाफ करने के रवैये के लिए चर्चित है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हर गांव में एक संदेशखाली है। मालवीय ने सीएम ममता बनर्जी को प्रदेश की महिलाओं के लिए अभिशाप करार दिया। पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख और संदेशखाली का जिक्र करते हुए भाजपा ने कहा, बंगाल में कानून-व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या शाहजहां शेख की तरह ही उसका भी बचाव करेंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया
मामला सुर्खियों में आने के बाद स्थानीय टीएमसी विधायक हमीदुर रहमान ने आरोपी के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं। रहमान के मुताबिक घटना ग्रामीण स्तर की है और तृणमूल कांग्रेस का इससे कोई सरोकार नहीं है। टीएमसी जिला अध्यक्ष कन्यालाल अग्रवाल ने कहा कि पिटाई की घटना संभवत: इसलिए हुई क्योंकि युगल के बीच कथित अवैध संबंध 'गांव वालों को पसंद नहीं आई।' उन्होंने कहा कि पार्टी इस प्रकरण की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed