फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Politics BJP Parivartan Yatra attacks Mamata govt on corruption and infiltration issue

Bengal Politics: 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा

Mon, 09 Mar 2026 09:29 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 09 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Politics BJP Parivartan Yatra attacks Mamata govt on corruption and infiltration issue
बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए राज्य की सियासत तेज हो गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित जनसभाओं में भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, घुसपैठ, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और कुप्रशासन के आरोप लगाते हुए सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और राज्य में विकास व सुशासन के लिए भाजपा को मौका देने का समय आ गया है।

विज्ञापन


ममता राज में राष्ट्रपति का विरोध और घुसपैठियों का स्वागतः अनुराग ठाकुर
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर राज्य सरकार राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती है, जबकि दूसरी ओर घुसपैठियों और माफियाओं को संरक्षण दिया जाता है। ठाकुर ने कहा कि बंगाल की अस्मिता और संसाधनों की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उनके अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव बंगाली गौरव, संस्कृति और राज्य के भविष्य की निर्णायक लड़ाई होगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ लंबे समय से जारी है और कांग्रेस, वाम दलों तथा तृणमूल कांग्रेस ने इसे वोट बैंक की राजनीति के लिए बढ़ावा दिया। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग और रोजगार सृजन के बजाय कट-मनी और भ्रष्टाचार की राजनीति को बढ़ावा दिया है और सत्तारूढ़ दल के कई मंत्री और नेता भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश आगे बढ़ रहा, बंगाल पिछड़ रहा
उत्तर बंगाल के माल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध घुसपैठ पर रोक नहीं लगी तो राज्य का जनसांख्यिकीय संतुलन बदल सकता है और आदिवासी, राजबोंग्शी, गोरखा तथा अन्य समुदायों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के हितों के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए।


मेदिनीपुर डिवीजन के सबंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगातार बम और हथियार बरामद हो रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।

बंगाल को व्यापक बदलाब की जरूरतः सुकांत
बर्धमान डिवीजन के कालना विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मंजूमदार ने कहा कि बंगाल को केवल राजनीतिक परिवर्तन ही नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार के अवसर और उद्योगों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे हर माह तीन हजारः शमिक
हावड़ा-हुगली डिवीजन के सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और निवेश विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की औद्योगिक क्षमता को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 3,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी और सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।

इस बीच, मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाएगा। मालदा जिले के गाज़ोल में आयोजित सभा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं में राज्य में कट-मनी वसूली हुई और लाभार्थियों तक पूरी राशि नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।


भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दावा किया कि राज्य में जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर 'डबल इंजन सरकार' बनाने का अवसर दे सकती है। नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई दिशा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed