फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal political updates Mamata seeks audience with PM to press for Bengal dues

Bengal: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मांगा मिलने का समय, केंद्रीय योजनाओं के बकाए को लेकर रार

Sat, 09 Dec 2023 03:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य को दिए जाने वाले वित्तीय बकाए की मांग पर बात करने के लिए वह दिल्लीा का दौरा करेंगी। यहां पढ़ें...

विज्ञापन
West bengal political updates Mamata seeks audience with PM to press for Bengal dues
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

कई योजनाओं के लिए लंबित धनराशि को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी लगातार केंद्र सरकार को घेरती आई है। इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ टीएमसी द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए। वहीं केंद्र ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं में राज्य सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। आरोपों के बाद से ही पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मांगा समय
शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य को दिए जाने वाले वित्तीय बकाए की मांग पर बात करने के लिए वह दिल्लीा का दौरा करेंगी। पीएम मोदी से 18 से 20 दिसंबर के बीच के दिनों का समय मांगा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राज्यों को मिल रहा, लेकिन हमें क्यों नहीं- ममता
सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। हमें कई केंद्रीय योजनाओं के लिए लंबित धनराशि नहीं मिली है। हर राज्यों को उसका हिस्सा मिल रहा है, तो हमें क्यों नहीं दिया जा रहा है। मैं इस महीने पार्टी के कुछ सांसदों के साथ दिल्ली जाऊंगी और राज्य के बकाये के लिए दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगी।

साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य से जीएसटी इकट्ठा किया जा रहा है, लेकिन केंद्र उसे साझा नहीं कर रहा है। पश्चिम बंगाल को मनरेगा जैसी विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि भी नहीं मिल रही है। हमें केंद्र से मिलने वाली वित्तीय बकाए से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed