{"_id":"62426663e661a80280549c30","slug":"west-bengal-pm-to-address-matua-dharma-maha-mela-2022-today-on-211th-birth-anniversary-of-sri-sri-harichand-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पीएम आज 'मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करेंगे, श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 वीं जयंती पर आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पीएम आज 'मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करेंगे, श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 वीं जयंती पर आयोजन
Tue, 29 Mar 2022 07:22 AM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:22 AM IST
सार
मतुआ धर्म महा मेला 2022 अखिल भारतीय मतुआ महासंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मंगलवार से शुरू हो रहा है। मेला पांच अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@BJP4 INDIA
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में आयोजित 'मतुआ धर्म महा मेला 2022' को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। मेले का आयोजन श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 वीं जयंती के मौके पर हो रहा है। मतुआ धर्म महा मेला 2022 अखिल भारतीय मतुआ महासंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मंगलवार से शुरू हो रहा है। मेला पांच अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
पीएम ने ट्वीट कर कहा- ठाकुर ने लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित किया
पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं कल, 29 मार्च को शाम 4:30 बजे मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करने का अवसर मिलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम महान श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती मनाएंगे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित कर दिया।'
विज्ञापन
1860 में ओरकांडी से शुरू किया था आंदोलन
पीएमओ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरिचंद ठाकुर ने आजादी के पूर्व के युग में अविभाजित बंगाल में अपना जीवन वंचितों व निचले तबके के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा सामाजिक और धार्मिक आंदोलन 1860 में ओरकांडी (अब बांग्लादेश में) से शुरू हुआ था। आगे चलकर इसके कारण मतुआ धर्म की स्थापना हुई।
विज्ञापन