फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal panchayat elections: ruling TMC MP derek o brien reminds 28 year old history of violence

बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा के बचाव में सत्ताधारी सांसद ने याद दिलाया 28 साल पुराना इतिहास

Mon, 14 May 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 14 May 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
west bengal panchayat elections: ruling TMC MP derek o brien reminds 28 year old history of violence
डेरेक ओ ब्रायन
पश्चिम बंगाल में आज जारी पंचायत चुनावों में हिंसा की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। 20 जिलों में हो रहे चुनाव में हिंसा की अलग अलग घटनाओं में 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ऑब्रायन ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसक घटनाओं का इतिहास याद दिलाते हुए आज की हिंसा को मामूली करार दिया है। 
विज्ञापन


डेरेक ओब्रायन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, 'बंगाल पंचायत चुनाव के 'नवजात' विशेषज्ञ को बता दूं कि राज्य के पंचायत चुनाव का अपना इतिहास रहा है। 1990 में सीपीआई(एम) के शासनकाल में 400 लोगों मारे गए और 2003 में 40 लोगों की मौत हुई थी। हर मौत दुखद है। लेकिन पहले की तुलना में अब हालात सामान्य के करीब हैं। सिर्फ कुछ दर्जन घटनाएं हुई हैं। सिर्फ 58000 बूथ में से 40 पर। आप प्रतिशत बताएं।' 
विज्ञापन

 


ओब्रायन ने आज की वारदातों को बहुत कम बताया और इन घटनाओं के लिए सीपीआई (एम) और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा, 'सीपीआई (एम) और बीजेपी चुनाव जीतने के लिे इतनी उतावली हैं कि उन्होंने माओवादियों के साथ साठगांठ कर तृणमूल के तीन कार्यकर्ताओं की अलग अलग वारदातों में हत्या कर दी। जानबूझकर हिंसा भड़काई जा रही है। क्या ये लोकतंत्र है? 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed