फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Panchayat Elections 2023 Results Trinamool Congress leading BJP CPM and Congress far behind

बंगाल पंचायत चुनाव: तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे; भाजपा, सीपीएम और कांग्रेस बहुत पीछे

Tue, 11 Jul 2023 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Jul 2023 08:39 PM IST
सार

ग्राम पंचायत की कुल सीटें और 63,229 हैं। अभी तक केवल ग्राम पंचायत के वोटों की ही गिनती हो पाई है। ग्राम समिति और जिला परिषदों के वोटों की गिनती इसके बाद की जाएगी।

विज्ञापन
West Bengal Panchayat Elections 2023 Results Trinamool Congress leading BJP CPM and Congress far behind
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन भी जगह-जगह से हिंसक झड़पों जारी रहीं। मतगणना से पहले ही हिंसा की खबरें आने लगी थीं। दिनहाटा, हावड़ा, बशीरहाट, कूचबिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर बमबाजीझड़पों की खबरें हैं। कई जगह सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। 

विज्ञापन


इस बीच मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। राज्य में कुल 339 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी पार्टिया भाजपा, सीपीएम और कांग्रेस काफी पीछे चल रही हैं। 
विज्ञापन


27,985 सीटों के नतीजे घोषित

  • तृणमूल कांग्रेस ने 18,606 से अधिक सीटों पर जीत, 8,180 सीटों पर आगे।
  • भाजपा 4,482 से अधिक सीटों पर जीत, 2419 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।
  • वाम मोर्चा ने 1500 से अधिक सीटों पर जीत,  जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 1424 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी फिलहाल 970 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कांग्रेस ने 1080 से अधिक सीटों पर जीत, 690 से अधिक पर आगे चल रही है।
  • निर्दलीय जिसमें तृणमूल के बागी भी शामिल हैं, 1060 सीटों पर विजयी हुए हैं और 466 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 


ग्राम समिति और जिला परिषदों के लिए गिनती बाद में
ग्राम पंचायत की कुल सीटें और 63,229 हैं। अभी तक केवल ग्राम पंचायत के वोटों की ही गिनती हो पाई है। ग्राम समिति और जिला परिषदों के वोटों की गिनती इसके बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed