फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal panchayat election results: Trinamool looks set to sweep polls, BJP distant second

बंगाल पंचायत चुनाव: तृणमूल कांग्रेस का क्लीन स्वीप, वाम मोर्चे को पछाड़ दूसरे नंबर पर भाजपा

Fri, 18 May 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 18 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
West Bengal panchayat election results: Trinamool looks set to sweep polls, BJP distant second

पश्चिम बंगाल में सोमवार को हुए पंचायत चुनावों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस भारी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी ग्राम पंचायतों की 80 फीसदी और पंचायत समितियों की 90 फीसदी सीटें जीतती दिख रही है। वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले काफी आगे निकल गई है। इस चुनाव की खास बात यह है कि राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही भाजपा ने वाम मोर्चे को पछाड़कर दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। वाम दल और कांग्रेस सीटों के लिहाज से राजनीतिक हाशिये पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस राज्य में राजनीतिक हाशिये पर पहुंच गई है

राज्य चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। देर रात तक घोषित नतीजों में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा कायम है। अब तक घोषित ग्राम पंचायत की 19,933 (कुल सीटें-31,827) में से तृणमूल ने 14,442 सीटें जीत ली हैं। भाजपा 3075 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। वाम मोर्चे को 867 और कांग्रेस को 512  सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


इसी तरह पंचायत समिति की घोषित 2,560 (कुल 6,157) में से तृणमूल को 2406, भाजपा को 48, वाम दलों को 60 और कांग्रेस को 23 सीटें मिली हैं। 23 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे हैं। जिला परिषद की 387 (कुल 621) में से तृणमूल ने 360 सीटें जीत ली हैं। भाजपा को 23 और कांग्रेस व वाम मोर्चे को दो-दो सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के उत्तर 24-परगना जिला अध्यक्ष और राज्य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की आंधी में विपक्ष का सफाया हो गया है। लोगों ने भारी तादाद में सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।


भाजपा ने पंचायत चुनाव को तमाशा बताया

भाजपा ने इन चुनावों व वोटों की गिनती को तमाशा बताया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि पूरा चुनाव और वोटों की गिनती महज तमाशा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि इस जिन हालात में चुनाव हुए, उनमें पार्टी हर जगह दूसरे नंबर पर है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली हिंसा में कम से कम 40 लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed