{"_id":"6ad0c85221ec388d7b0b0e0c","slug":"west-bengal-painted-flyovers-motorcycle-skidding-road-studs-surface-roughened-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: कोलकाता में फ्लाईओवर की सड़क पर बनाए इंद्रधनुष, फिसलीं कई बाइक; अब सरकार ने उठाए क्या कदम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में फ्लाईओवर की सड़क पर बनाए इंद्रधनुष, फिसलीं कई बाइक; अब सरकार ने उठाए क्या कदम?
Thu, 15 Oct 2026 06:04 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:04 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में बारिश के बाद रंगीन पेंट वाली सड़कों पर मोटरसाइकिलों के फिसलने की खबरों के बाद सरकार ने सुरक्षा उपाय किए हैं। कोलकाता के चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर पर 10 मीटर की दूरी पर कैट्स आई रोड स्टड लगाए गए हैं, जबकि गरियाहाट ब्रिज की सतह को खुरदरा किया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता में फ्लाईओवर की सड़क रंगने पर फिसलीं कई बाइक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने बारिश के बाद रंगीन पेंट वाले फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिलों के फिसलने की खबरों के बाद सड़क सुरक्षा के उपाय किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर पर रोड स्टड लगाए गए हैं, जबकि गरियाहाट ब्रिज की सतह को खुरदरा किया गया है, ताकि टायरों की पकड़ बढ़े और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो।
बुधवार को एक कार के डैशकैम से कथित तौर पर रिकॉर्ड हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें बारिश के बाद चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर के रंगीन हिस्से पर मोटरसाइकिल सवार फिसलते दिखाई दे रहे थे। हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।
10 मीटर की दूरी पर लगाए गए रोड स्टड
कोलकाता नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर के इंद्रधनुषी रंगों वाले हिस्से पर 10-10 मीटर की दूरी पर 'कैट्स आई' रोड स्टड लगाए गए हैं। वहीं, गरियाहाट ब्रिज की सतह को घिसकर खुरदरा बनाया गया है, ताकि टायरों और सड़क के बीच घर्षण बढ़ सके।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा से पहले सौंदर्यीकरण अभियान के तहत कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में कई सड़कों को इंद्रधनुषी रंगों से रंगा गया है। कुछ हिस्सों पर अल्पना की डिजाइन भी बनाई गई है।
हादसे की वजह पर स्थिति स्पष्ट नहीं
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे साबित हो कि दुर्घटना सड़क पर पेंट किए जाने के कारण हुई। शहरी विकास एवं नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी कहा था कि सड़कों पर फिसलन रोकने वाले पेंट का इस्तेमाल किया गया है।
पॉल ने बताया था कि संबंधित अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी होती है, तो वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाएगा।
सड़क की सतह को किया गया खुरदरा
गुरुवार को मंत्री ने कहा कि प्रशासन मोटरसाइकिलों के फिसलने की निश्चित वजह का पता नहीं लगा पाया है। उन्होंने कहा, "कल एक फ्लाईओवर पर दो मोटरसाइकिलों के फिसलने की खबर थी, लेकिन हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते कि इसकी वजह क्या थी। अलग-अलग कारणों से वाहन फिसल सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि अभी यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि दुर्घटनाएं सड़क पर पेंट किए जाने के कारण हुईं। उनके मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच की है और सुरक्षा बढ़ाने के लिए रोड स्टड लगाने तथा सड़क की सतह खुरदरी करने जैसे कदम उठाए गए हैं।
रंगों को लेकर सियासत तेज
इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अगर आपको इसे हटाना ही था, तो आपने बचकाने तरीके से ऐसा अवैज्ञानिक और खतरनाक रंग क्यों लगाया?" इसके जवाब में अग्निमित्रा पॉल ने घोष पर सौंदर्यीकरण अभियान का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) परियोजना का हिस्सा था।
पॉल ने घोष पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ लगे पोंजी घोटाले से जुड़े आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें सौंदर्यीकरण पर सरकारी खर्च को लेकर सरकार पर गलत आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और माकपा ने दुर्गा पूजा से पहले चलाए गए सौंदर्यीकरण अभियान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है।

Welcome to Chingrighata Flyover, Kolkata’s newest bike-skating arena!💀 Road painted before Durga Puja, and now bikers are slipping and sliding 😭 Public roads aren’t canvases for experiments. Who’s accountable for putting lives at risk? https://t.co/ZaWG4qlv7V
— Bengal Cartel 🔱 (@TheBengalCartel) October 14, 2026