{"_id":"6374fa7cba0bdb44b9687c6a","slug":"west-bengal-murshidabad-mp-vehicle-hits-child-death-in-hospital-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: मुर्शिदाबाद में तृणमूल सांसद की कार से टकराया बच्चा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: मुर्शिदाबाद में तृणमूल सांसद की कार से टकराया बच्चा, इलाज के दौरान मौत
Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
सार
इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बच्चे के माता-पिता ने हंगामा शुरू कर दिया। वे डॉक्टर के सामने ही बिलखने लगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ हादसा।
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक सांसद की कार से टकराकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया है कि यह कार तृणमूल कांग्रेस के सांसद अबु ताहेर खान की है, जो कि मुर्शिदाबाद से ही सांसद हैं। उन्होंने दुर्घटना के तुरंत बाद ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बच्चे के माता-पिता ने हंगामा शुरू कर दिया। वे डॉक्टर के सामने ही बिलखने लगे। हादसे को लेकर सांसद ने कहा कि यह दुर्घटना उनके सामने ही हुई। बच्चा अचानक से कार के सामने आ गया। हम उसे अस्पताल भी ले गए। सब कुछ मेरे सामने हुआ। शायद उसे दिमाग पर चोट आई थी।