फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: murder attempt failed due to shooter's gun malfunctioned in Kolkata's Kasba area

West Bengal: दो बार नहीं चली पिस्तौल, बच गई TMC नेता की जान; हत्या की कोशिश नाकाम होने पर भागा बदमाश धराया

Sat, 16 Nov 2024 12:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 12:50 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक टीएमसी नेता के हत्या की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाश की बंदूक खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक बदमाश ने दो बार फायर करने की कोशिश की लेकिन बंदूक से गोली नहीं चली। वहीं इसके बाद भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
West Bengal: murder attempt failed due to shooter's gun malfunctioned in Kolkata's Kasba area
टीएमसी नेता के हत्या की कोशिश नाकाम - फोटो : वीडियो ग्रैब तस्वीर

विस्तार

कोलकाता के कस्बा इलाके में शुक्रवार की रात एक तृणमूल पार्षद की हत्या की कोशिश की गई, हालांकि मौके पर बदमाश की बंदूक खराब होने से उनकी जान बच गई। तृणमूल नेता के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की कोशिश की तस्वीर कैद हुई है। 

विज्ञापन


दो बार की फायर, नहीं चली एक भी गोली
जानकारी के अनुसार, कोलकाता नगर निगम के वार्ड 108 की पार्षद सुशांता घोष अपने घर के सामने बैठी थी, तभी दो बदमाश स्कूटर पर आए। उनमें से एक ने अपनी बंदूक निकाली और उन्हें दो बार गोली मारने की कोशिश की। लेकिन बंदूक से कोई गोली नहीं चली। इसके बाद मौके पर बैठे कुछ लोग बदमाश पर टूट पड़े और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान उसने अपने सहयोगी के साथ स्कूटर पर भागने की कोशिश की, लेकिन फिसल गया। जिससे बदमाश को लोगों थोड़ी दूर दौड़ाकर पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन


बिहार से बुलाए गए थे बदमाश
वहीं पिटाई के दौरान बदमाश ने बताया कि उसे इस वारदात के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया। उसे बस एक फोटो दी गई और उसे मारने के लिए कहा गया। आखिर में पिटाई के बाद में बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पार्षद की हत्या के लिए बिहार से शूटरों को भाड़े पर बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय सांसद और विधायक ने की पार्षद से मुलाकात
पुलिस सूत्रों ने संदेह जताया कि हमले के पीछे स्थानीय रंजिश हो सकती है। हालांकि पार्षद ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनकी हत्या की योजना किसने बनाई होगी। उन्होंने कहा, मैं 12 साल से पार्षद हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर हमला हो सकता है; वह भी तब जब मैं अपने इलाके में बैठा हूं। वहीं इस वारदात के बाद स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने टीएमसी पार्षद से भी मुलाकात की है।


पुलिस ने टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार किया
कोलकाता पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। अब गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या दो हो गई है। गिरफ्तारी तब हुई, जब टैक्सी चालक का नाम युवराज सिंह से पूछताछ के दौरान सामने आया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार टैक्सी चालक अहमद ने गुरुवार रात युवराज और उसके सहयोगी इकबाल को हावड़ा स्टेशन से शहर के पोर्ट इलाके में पहुंचाया था। यहीं वे ठहरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed