फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Minister Udayan Guha Says, Do Not use people money for painting a normal train as Vande Bharat

सियासत: सामान्य ट्रेन का नाम 'वंदे भारत' रख दिया, हाई-स्पीड ट्रेन का किराया वसूल रहे', ममता के मंत्री का आरोप

Sat, 07 Jan 2023 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Jan 2023 10:29 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते लगातार दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद से इसपर राजनीति तेज हो गई है। ममता बनर्जी से लेकर उनके मंत्री तक केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
West Bengal Minister Udayan Guha Says, Do Not use people money for painting a normal train as Vande Bharat
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल को जब से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई तब से राजनीति भी शुरू हो गई है। पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए अब उनके मंत्री  उदयन गुहा ने एक कदम बढ़कर आरोप लगाए हैं। गुहा ने कहा कि सामान्य ट्रेन का नाम बदलकर वंदे भारत ट्रेन कर दिया गया है और हाई-स्पीड ट्रेन का किराया वसूला जा रहा है। अगर हाई-स्पीड ट्रेन है तो हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जाने में 8 घंटे क्यों लग रहे हैं। आम ट्रेन को वंदे भारत की तरह पेंट करने के लिए लोगों के पैसे का इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन


वंदे भारत को लेकर ममता बनर्जी ने भी उठाया था सवाल
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ममता बनर्जी ने भी वंदे भारत को लेकर सवाल उठाए थे। ममता ने कहा था कि वंदे भारत में कुछ भी विशेष नहीं। यह बस एक पुरानी ट्रेन है, जिसमें नया इंजन लगाकर इसे नए जैसा बनाया गया है। उन्होंने वंदे भारत पर लगातार दो दिन हुई पत्थरबाजी के मामले में भी जवाब दिया था और कहा था कि गलत जानकारी फैलाने वालों पर उनकी सरकार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


वंदे भारत पर दो बार हो चुका है पथराव
पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते लगातार दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबरें सामने आई थीं। आरपीएफ के मुताबिक, दूसरी घटना में पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी3 और सी6 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। दावा किया गया था कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ने के दौरान खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed