फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal minister Firhad Hakim said Chief Minister Mamata Banerjee is the state's Santa Claus

Mamata Banerjee: फिरहाद हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- वह बंगाल की सांता क्लॉज

Sun, 24 Dec 2023 10:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:20 PM IST
सार

हकीम ने कहा कि क्रिसमस की सुबह या तो खिलौने या चॉकलेट उपहार में दिए जाते थे। उस समय मैं सोचता था कि क्या सांता क्लॉज वास्तव में आते हैं। 

विज्ञापन
West Bengal minister Firhad Hakim said Chief Minister Mamata Banerjee is the state's Santa Claus
फिरहाद हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफों के बांधे पुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफों के पुल बांधें। उन्होंने कहा कि बनर्जी राज्य की सांता क्लॉज हैं, जो पूरे साल लोगों को विकास की पहल का उपहार देती हैं। बता दें, हकीम को बनर्जी का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब मैं बच्चे था तब हम हमेशा सोचा करता था कि सांता क्लॉज आएगा। क्रिसमस की सुबह या तो खिलौने या चॉकलेट उपहार में दिए जाते थे। उस समय, मैं सोचता था कि क्या सांता क्लॉज वास्तव में आते हैं? अब मुझे एहसास हुआ कि सांता क्लॉज वास्तव में आता है।'
विज्ञापन


बनर्जी की प्रशंसा करते हुए हकीम ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की सांता क्लॉज हैं, जिन्होंने राज्य को सब कुछ दिया है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हमारी अपनी सांता हैं, जो कन्याश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद माता-पिता को अपनी लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में मदद करती हैं। जब माता-पिता के पास अपनी बेटियों की शादी करने के लिए पैसे नहीं होते हैं, तो वह परिवार की मदद करने के लिए रूपश्री कार्ड लेकर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व भारती को निरंकुश तरीके से नहीं चलाया जाना चाहिए: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि विश्व भारती को निरंकुश तरीके से नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कोलकाता से बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में पौष मेले का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

बता दें, विरासत मेला तीन साल बाद आयोजित किया जा रहा है। कोविड-19 के कारण पिछले दो सालों से इसका आयोजन नहीं किया जा रहा था। 

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम किसी को भी रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ी इस जगह को प्रदूषित करने की अनुमति नहीं देंगे। विश्वभारती को निरंकुश तरीके से नहीं चलाया जाना चाहिए। प्रत्येक छात्र और आश्रम वासी को बराबर सम्मान दिया जाना चाहिए।

कयास लगाए जा रहे हैं कि बनर्जी की यह टिप्पणी पूर्व कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती के विवादों से घिरे कार्यकाल की ओर इशारा करती है। दरअसल, चक्रवर्ती के कार्यकाल के दौरान छात्र नेताओं और संकाय के वरिष्ठ सदस्यों के निलंबन सहित कुछ शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को लेकर छात्रों और संकाय के एक वर्ग के साथ अक्सर टकराव होता था। 

इसके अलावा, उनके कार्यकाल के दौरान शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने का भी विवाद खड़ा हुआ था। बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के घर शांति निकेतन को सितंबर में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था। शांति निकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने जीवन का अधिकांश समय यहीं बिताया था। 


वर्षों से पारंपरिक रूप से इसकी मेजबानी कर रहे विश्व भारती और शांतिनिकेतन ट्रस्ट ने दिसंबर के पहले सप्ताह में यह कहते हुए मेला आयोजित करने का फैसला किया था कि इतने बड़े पैमाने पर मेले के आयोजन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है और व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संपर्क किया था, जिसके बाद राज्य पांच दिवसीय पौष मेले के आयोजन के लिए आगे आया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed