फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal minister Firhad Hakim accused of making inappropriate remarks on BJP leader Rekha Patra

Politics: फिरहाद हकीम ने भाजपा नेता रेखा पात्र पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; PM मोदी को दाढ़ी वाला कहकर उड़ाया मजाक

Thu, 07 Nov 2024 12:30 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 07 Nov 2024 12:30 AM IST
सार

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री हकीम ने रेखा पात्र के लिए 'माल' शब्द का उपयोग किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए मंत्री को घेरा और कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
West Bengal minister Firhad Hakim accused of making inappropriate remarks on BJP leader Rekha Patra
फिरहाद हकीम - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी सरकार के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम पर संदेशखाली में पीड़िताओं की आवाज बनीं भाजपा नेता रेखा पात्र पर अनुचित टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री हकीम ने रेखा पात्र के लिए 'माल' शब्द का उपयोग किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए मंत्री को घेरा और कड़ी निंदा की। शुभेंदु ने कहा कि इस टिप्पणी के लिए मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

इस पर रेखा पात्र ने भी कहा हाड़ोवा उप चुनाव में हमारे राज्य के एक मंत्री फिरहाद हकीम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुझ पर जिस भाषा में आक्रमण किया है, वह बेहद निंदनीय है। नरेंद्र मोदी ने एक गरीब और मेहनतकश परिवार की लड़की को प्रत्याशी बनाया था, जो उन्हें पसंद नहीं आ रही है। वे बार-बार अशालीन भाषा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप और जाति को लेकर भी आक्रमण किया। जिन लोगों ने संदेशखाली में विरोध किया था, यह संदेशखाली की माताओं और बहनों का अपमान है। उल्लेखनीय है कि मंत्री फिरहाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'दाड़ी वाला' कहते हुए मजाक उड़ाया। बता दें कि रेखा पात्र संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ आंदोलन का प्रमुख चेहरा रही हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रेखा के साहस की सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed