फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Man taken into custody for killing wife & cutting body into two pieces Updates

West Bengal: पत्नी की हत्या कर शव के दो टुकड़े किए, बोरे में भरकर नहर में फेंका; पुलिस की हिरासत में पति

Thu, 05 Jan 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

पुलिस ने पति के कथित कबूलनामे के हवाले से दावा किया कि सिर और धड़ को दो अलग-अलग बोरों में रखा गया था और महानंदा नहर में फेंक दिया गया था।

विज्ञापन
West Bengal Man taken into custody for killing wife & cutting body into two pieces Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को दो टुकड़ों में काटने के बाद उसे बोरे में भरा और नहर में फेंक दिया। पति ने आरोप स्वीकार भी कर लिया है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पत्नी के लापता होने के 10 दिन बाद पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने यह बात स्वीकार की। अपनी पत्नी रेणुका खातून के विवाहेत्तर संबंध में होने के शक में मोहम्मद अंसारुल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर शव के दो टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने पति के कथित कबूलनामे के हवाले से दावा किया कि सिर और धड़ को दो अलग-अलग बोरों में रखा गया था और महानंदा नहर में डुबो दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शवों का पता लगाने और निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की हत्या और उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा उनके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया गया था। वहीं, पिछले साल नवंबर में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में भी एक व्यक्ति की हत्या कर उसके बेटे और पत्नी ने शव को छह टुकड़ों में काट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed