{"_id":"5fcb2af7ac0e4a4eb87767d1","slug":"west-bengal-kolkata-police-started-no-helmet-no-patrol-rule-on-8-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता पुलिस ने दोबारा शुरू किया 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' नियम, 8 दिसंबर से होगा लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता पुलिस ने दोबारा शुरू किया 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' नियम, 8 दिसंबर से होगा लागू
Sat, 05 Dec 2020 12:12 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं नियम एक बार फिर शुरू करने की योजना बनाई है। यह नियम 8 दिसंबर से लागू हो जाएगा। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस नियम के तहत बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल देने से पेट्रोप पंप संचालकों को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नियम 8 दिसंबर से लागू होगा और अगले 60 दिन तक जारी रहेगा।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने यह आदेश जारी करते बताया, 'कई बार देखा गया है कि बाइक सवार बिना हेलमेट के सफर करते हैं। वहीं, उनके साथ सफर कर रहा साथी भी हेलमेट नहीं लगाता है। इस तरह के मामले नियमों का उल्लंघन हैं और इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।'
कोलकाता पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यह आदेश जारी किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि यातायात कानून का पालन कराने के लिए ऐसे कड़े कदम उठाना जरूरी है।