फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Kaliaganj girl death BJP Bandh Several workers detained Know All About Latest News Update

West Bengal: भाजपा का उत्तर बंगाल बंद; सड़कों पर उतरे लोग, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन और लाठीचार्ज

Fri, 28 Apr 2023 12:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों के बीच में झड़प हो गई। कई जगह पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भारी मात्रा में पुलिसबलों को तैनात किया गया है। कालियागंज की घटना के बाद उत्तर बंगाल में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। कई जगह भाजपा नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।

विज्ञापन
West Bengal Kaliaganj girl death BJP Bandh Several workers detained Know All About Latest News Update
West Bengal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में खास तौर पर उत्तर बंगाल में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में भाजपा का 12 घंटे का बंद शुक्रवार सुबह से शुरू हो गया। उत्तर बंगाल में जगह-जगह लोग सड़कों पर उतर आए। वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने रेल सेवाएं वाधित कीं। शुक्रवार को लगभग उत्तर बंगाल पूरी तरह से बंद है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों के बीच में झड़प हो गई। कई जगह पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भारी मात्रा में पुलिसबलों को तैनात किया गया है। कालियागंज की घटना के बाद उत्तर बंगाल में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। कई जगह भाजपा नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में हुई हत्या के विरोध में भाजपा ने उत्तर बंगाल में शुक्रवार को 12 घंटे बंद का एलान किया था। सुकांत ने गुरुवार को शाम को यहां हत्या के विरोध में भाजपा कल यानी शुक्रवार को पूरे उत्तर बंगाल में 12घंटे बंद का आह्रवान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






क्या है मामला?
उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में पिछले कई दिनों से बवाल मचा हुआ है। अभी आदिवासी किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का ममला अभी सुलझा भी नहीं था कि बुधवार को इसी जिले के चांदगांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजन और भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से हुई है। घटना के बाद से भाजपा नेताओं ने कालियाजंग में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरी ओर कलकत्ता हाईकोर्ट ने युवती की मौते मामले में आगामी मंगलवार तक घटना की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।





भाजपा ने खोला मोर्चा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि ममता बनर्जी के ही कहने पर पुलिस ने दलितों की हत्या शुरू की है। गुरुवार को सुकांत मजूमदार ने कहा कि बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को उकसाया था। उसी का परिणाम है कि राजवंशी समुदाय के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी वजह बस इतनी है कि राजबंशी समुदाय के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है।

उल्लेखनीय है कि कलियागंज थाना क्षेत्र के राधिकापुर चांदगांव पंचायत समिति के सदस्य विष्णु बर्मन के घर पुलिस ने छापेमारी की थी। उनके नहीं मिलने पर उसके बूढ़े मां-बाप को हिरासत में लेकर थाना ले जाने की कोशिश हुई। गांव वालों ने विरोध किया। मृतक की मां ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें मृत्युंजय को गोली लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

कालियागंज कांड : हाईकोर्ट ने मांगी पुलिस रिपोर्ट
इससे पहले उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने पुलिस से आगामी मंगलवार तक घटना की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। इसके साथ ही इस मामले में केस डायरी और अन्य जानकारी कोर्ट को देनी होगी। दो मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। उसके पहले सारे दस्तावेज हाईकोर्ट में जमा कराने होंगे।


पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में दावा किया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है बल्कि जहर खाने से मौत हुई है। दूसरी ओर, परिवार दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा था। इस पर कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिपोर्ट पढ़ने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस से परिवार को एफआईआर की कॉपी और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देने को कहा है। कोर्ट ने कहा, पोस्टमार्टम और उसका वीडियो संरक्षित रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed